{"_id":"688faa86296049fd9e030e07","slug":"monkeys-causing-havoc-in-hawalbagh-block-almora-news-c-232-1-shld1003-131822-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: हवालबाग ब्लॉक में बंदरों का उत्पात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: हवालबाग ब्लॉक में बंदरों का उत्पात
विज्ञापन
अल्मोड़ा। हवालबाग ब्लॉक के कई गांवों में इन दिनों बंदरों का उत्पात ग्रामीणों के लिए बड़ी मुसीबत बन गयी है। यहां खेतों में उगाई गई सब्जियों को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ बंदर अब घरों में घुसकर सामान उठा ले जा रहे।
हवालबाग के विमोला, पाखुड़ा, स्याली, घनेली, ज्योली और धामस जैसे गांवों के ग्रामीण लगातार बंदरों की समस्या से जूझ रहे हैं। घनेली निवासी गंगा देवी ने बताया कि बंदर घर में लगी लौकी, ककड़ी जैसी सब्जियां खा भी रहे है। और बर्बाद भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब तक तीन से अधिक लोगों को बंदर काटकर घायल कर चुके हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द से जल्द बंदरों से निजात दिलाने की मांग की। संवाद