{"_id":"588b92cc4f1c1b5c02cf7145","slug":"mjkhali-mini-marathon","type":"story","status":"publish","title_hn":"करन, दिनेश, संजय, बलवंत, पान सिंह जीते ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करन, दिनेश, संजय, बलवंत, पान सिंह जीते
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Sat, 28 Jan 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
रानीखेत में क्रॉस कंट्री के विजेता पुरस्कृत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नगर से सटे मजखाली कस्बे में स्थानीय नागरिकों ने मिनी मैराथन 2017 का आयोजन किया। मैराथन विभिन्न वर्गों में आयोजित की गई थी। प्रधान नंद राम, पूर्व प्रधान प्रमोद कुमार, कैप्टन भूपाल सिंह, जयपाल सिंह, महेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन
आठ से 14 वर्ष आयु वर्ग में करन अधिकारी, रितु बिष्ट, मयंक अधिकारी, 10 से 16 वर्ष आयु वर्ग में दिनेश किरौला, आशीष अधिकारी, आयुष बिष्ट, 16 से 25 वर्ष आयु वर्ग में संजय फर्त्याल, हर्षित अधिकारी, राजेंद्र अधिकारी, 25 से 35 वर्ष आयु वर्ग में बलवंत बिष्ट, नीरज अधिकारी, सोनू अधिकारी अव्वल रहे।
विज्ञापन
35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में पान सिंह बिष्ट, हरीश डांगी, कमल अधिकारी ने बाजी मारी। बच्चों के लिए तीन किमी, युवाओं के लिए पांच किमी मैराथन निर्धारित की गई थी। अव्वल प्रतिभागियों को अवकाश प्राप्त कैप्टन भूपाल सिंह, कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष चंदन सिंह अधिकारी, पशु चिकित्सक कमल तिवारी आदि ने पुरस्कृत किया। संचालन सामाजिक कार्यकर्ता एनएस अधिकारी ने किया। प्रतियोगिता का आयोजन प्रदीप कुमार ने स्थानीय लोगों के सहयोग से किया था। मैराथन को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा गया।
विज्ञापन