फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ministerial personnel angry over indecency with officials

Almora News: अधिकारियों से अभद्रता पर भड़के मिनिस्टीरियल कर्मी

Sat, 17 Aug 2024 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 17 Aug 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Ministerial personnel angry over indecency with officials
सीईओ कार्यालय परिसर अल्मोड़ा में धरना देते मिनिस्टीरियल कर्मचारी। 
अल्मोड़ा। जिले के एक विद्यालय के शिक्षक की ओर से डीईओ प्रारंभिक शिक्षा से अभद्रता करने और पिथौरागढ़ में शिक्षक की सीईओ के साथ की गई अभद्रता से एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन भड़क गया है। विरोध में कर्मचारियों ने सीईओ कार्यालय में धरना दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सीईओ कार्यालय परिसर में धरने के दौरान हुई सभा में वक्ताओं राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चौराकलेत के एक शिक्षक की ओर से डीईओ प्रारंभिक शिक्षा के साथ अभद्रता पर नाराजगी जताई। साथ ही पिथौरागढ़ में सीईओ के साथ हुई अभद्रता की भी निंदा की। उन्होंने दोनों शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। मंडलीय अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा ने कहा कि यदि प्रशासन आरोपी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करता है तो 17 अगस्त से सभी विकासखंड मुख्यालयों में भी धरना प्रदर्शन किया जाएगा। पूर्व मंडलीय सचिव धीरेंद्र कुमार पाठक ने कहा कि इस तरह की घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। जिला सचिव मुकेश जोशी ने विकासखंड स्तर पर प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की। धरने पर जिलाध्यक्ष जितेंद्र बोरा, मोहित कुमार, पुष्पा कांडपाल, कैलाश कम्र्याल, पंकज जोशी, पंकज जोशी, दुर्गा नेगी, अवनीश पडियार, महेंद्र भोज, दीपिका मिश्रा आदि बैठे।
विज्ञापन

बागेश्वर में भी दिया धरना
बागेश्वर। एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष गौरव कर्म्याल के नेतृत्व में कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए सीईओ कार्यालय के बाहर धरना दिया। इस मौके पर जिला सचिव भुवन चंद्र जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदंबा साह, मंजू जोशी, गणेश सिंह रावल, दयाल सिंह दानू, दीवान सिंह, धीरज कांडपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed