{"_id":"57b4a8604f1c1bd66b6ec359","slug":"milk-producers-from-the-payment-of-fury","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध का भुगतान नहीं होने से उत्पादकों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूध का भुगतान नहीं होने से उत्पादकों में रोष
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
Updated Wed, 17 Aug 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुग्ध उत्पादकों की बैठक में वक्ताओं ने उत्पादकों को जून और जुलाई का भुगतान अभी तक नहीं होने का आरोप लगाया। उन्होंने एक राज्य में अलग-अलग दुग्ध मूल्य मिलने पर नाराजगी जताई।
उन्होंने कहा कि दुग्ध संघ 35 रुपये किलो दुग्ध मूल्य दे रहा है। जबकिअल्मोड़ा दुग्ध संघ 30 रुपये प्रति लीटर क्रय कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिसंबर 2015 से जुलाई तक का चार रुपये प्रति लीटर प्रोत्साहन राशि भी नहीं दी गई है। वर्ष में दो बार पशु आहार के दाम 100-100 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ा दिया गया है।
उन्होंने कहा कि पूर्व में जिला अधिकारी से वार्ता के दौरान दुग्ध मूल्य, प्रोत्साहन राशि, क्रय दर बढ़ाने पर सहमति बनी थी, लेकिन संघ द्वारा मांगें नहीं मानकर दुग्ध उत्पादकों की उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के भीतर लंबित मांगें पूरी नहीं हुई तो कर्मचारी आंदोलन करने को बाध्य होंगे। बैठक में दुग्ध विकास संगठन के अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, ब्रह्मानंद डालाकोटी, त्रिभुवन चंद्र तिवारी, शिवराज बनौला, गिरीश चंद्र खोलिया, जीवन सिंह बिष्ट, भुवन चंद्र पुरोहित, मोहन सिंह, नंदन सिंह, कैलाश चंद्र, मोहन जोशी, राम सिंह आदि मौजूद थे।