{"_id":"b1c92f48668f3a5b85ac37e66fe7d4f0","slug":"milk-prices-will-soon-pay-incentive-funds-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द होगा दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन धनराशि का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द होगा दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन धनराशि का भुगतान
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा
Updated Tue, 17 Nov 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुग्ध संघ अध्यक्ष दीप डांगी ने बताया है कि दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन की धनराशि शासन स्तर पर स्वीकृत हो चुकी है। धनराशि अवमुक्त होते ही उत्पादकों को प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शासन से बजट शीघ्र अवमुक्त होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
दुग्ध उत्पादकों का दुग्ध मूल्य कमीशन अलग-अलग सीजन में दो प्रतिशत से 2.25 प्रतिशत था। जो अब वर्षभर के लिए 2.5 फीसदी कर दिया गया है। हेड लोड बढ़ाकर 0.45 पैसा प्रति लीटर प्रति किमी की जा चुकी है। दुग्ध उत्पादकों को पशु आहार में चार रुपये प्रति किलो की दर से अनुदान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
भूसे पर तीन रुपये प्रति किलो, मिनरल मिक्सचर में 25 रुपये प्रति किलो की दर से अनुदान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि दुग्ध संघ उत्पादकों को स्वावलंबी बनाने के लिए कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
उनका प्रयास है कि दुग्ध समितियों और दुग्ध उत्पादकों को मजबूत किया जाए, तभी दुग्ध संघ मजबूत हो पाएगा। उनके कार्यकाल में दुग्ध उत्पादकों को पशुओं की आकस्मिक मृत्यु पर अब तक 4.25 लाख रुपये की धनराशि पशु विकास कोष से दी जा चुकी है।