फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Meeting Of Ex Army in Dwarahat

Almora News: ईसीएचएस की समस्या सुलझेगी

Fri, 05 May 2023 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 05 May 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Meeting Of Ex Army in Dwarahat
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। भूतपूर्व सैनिक लीग बिंता, गगास, कुंवाली, बग्वालीपोखर की बैठक में पूर्व सैनिकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान पर चर्चा हुई। ईसीएचएस संबंधी समस्या सुलझाने के लिए की जा रही कार्यवाही के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन

लीग के अध्यक्ष पूर्व सूबेदार ललित मोहन सिंह की अध्यक्षता में बग्वालीपोखर में हुई बैठक में नवनियुक्त जिला सैनिक पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर चंद्रशेखर आजाद का स्वागत किया गया। उन्होंने पूर्व सैनिकों को ईसीएचएस में सुधार के लिए चल रही प्रक्रिया के बारे में बताया।
विज्ञापन

महासचिव कैप्टन मोहन सिंह ने बताया कि वन रैंक वन पेंशन सहित पेंशन विसंगतियों को सुलझाने के लिए पिछले माह तीन अप्रैल को डीएम और 30 अप्रैल को क्षेत्रीय सांसद अजय टम्टा को ज्ञापन दिए गए हैं। जंतर मंतर दिल्ली में 20 फरवरी से धरना भी दिया जा रहा है। धरने के लिए पूर्व सैनिकों से सहयोग करने की अपील की। इसके लिए पूर्व अध्यक्ष और ग्रुप एडमिन कुंवर सिंह नेगी से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सभी पूर्व सैनिकों से अपनी पेंशन खाता संख्या को डिफेंस पेमेंट एकाउंट से जोड़ने की अपील की। इसके लाभ भी बताए गए। महासचिव कैप्टन मोहन सिंह बिष्ट ने संचालन किया। बैठक में सूबेदार मेजर हरि सिंह, जीवन सिंह परिहार, कैप्टन सुरेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह, भूपाल सिंह भरड़ा, पुष्पा देवी, प्रेमा देवी, कमला देवी आदि मौजूद रहे।



मदिरा कोटा रोकना पूर्व सैनिकों के अधिकारों का हनन

रानीखेत (अल्मोड़ा)। अप्रैल में मदिरा का कोटा न मिलने से पूर्व सैनिकों में भारी नाराजगी है। राष्ट्रीय सैनिक संस्था के प्रदेश महासचिव सूबेदार हरी सिंह नेगी ने कहा कि मदिरा का कोटा बाधित किया जाना पूर्व सैनिकों के अधिकारों का हनन है। सेना और सिविल प्रशासन के अधिकारियों में आपसी तालमेल की कमी का खामियाजा पूर्व सैनिकों को भुगतना पड़ रहा है। बताया कि पूर्व सैनिकों संगठनों की ओर से 14 मई को अग्रिम कार्रवाई पर विचार किया जाएगा। इधर, पूर्व सैनिक लीग रानीखेत ने कुमाऊं मंडलायुक्त को ज्ञापन भेजा। इसमें कहा बताया कि पूर्व सैनिकों को हर माह देय मदिरा केआरसी रानीखेत की सीएसडी कैंटीन में नहीं मिल रही है। वार्ता किए जाने पर कैंटीन और सेना के अधिकारियों का कहना है कि लाइसेंस नवीनीकरण के लिए डीएम कार्यालय में भेजे गए प्रपत्र लंबित हैं। ज्ञापन भेजने वालों में लीग के महासचिव कैप्टन अर्जुन सिंह, कोषाध्यक्ष सूबेदार मेजर सुरेंद्र साह, गोविंद सिंह बिष्ट आदि थे।




पूर्व सैनिकों की मासिक बैठक आठ मई को

अल्मोड़ा। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की मासिक बैठक आठ मई को सुबह 10: 30 से धारानौला कार्यालय में होगी। संगठन के अध्यक्ष सेवानिवृत्त सूबेदार आनंद बोरा ने बताया कि बैठक में वन रैंक वन पेंशन की विसंगतियों को दूर करने के लिए आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने पूर्व सैनिकों से अधिकतम संख्या में पहुंचने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed