फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Meeting of Congress sewadal in Ranikhet

संगठन की मजबूती को हर विधानसभा में पैनी निगाह रखेगा कांग्रेस सेवा दल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Meeting of Congress sewadal in Ranikhet
कांग्रेस सेवा दल की बैठक लेते जिलाध्यक्ष हरीश बनौला। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कांग्रेस सेवादल की बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष हरीश बनौला ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए संगठन की मजबूती पर जोर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया, कहा कि घर घर जाकर भाजपा सरकार की नाकामियों को प्रचारित करना होगा। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक करन माहरा के कार्यों की सराहना की और उन्हें प्रचारित करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के बगैर यह संभव नहीं है। प्रदेश सरकार की नाकामियों को भी उन्होंने जमकर कोसा, कहा कि महंगाई के चलते गरीब का चूल्हा जलना मुश्किल हो गया है। कार्यकर्ता आम जनता को इन नाकामियों को समझाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती हरीश रावत सरकार के दौरान की योजनाओं को भाजपा सरकार ने आते ही बदल दिया, कांग्रेस सरकार में ऐतिहासिक कार्य हुए। सेवादल जिले की सभी विधानसभा सीटों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने क्षेत्रीय विधायक करन माहरा की ओर से किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की। कहा कि 2022 विस चुनाव में कांग्रेस को और मजबूत बनाना होगा। सेवादल समय समय पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेगा।

बैठक में सेवा दल के जिला उपाध्यक्ष गुड्डू खान, नगर अध्यक्ष जीतेन जयाल, एनएसयूआई के अध्यक्ष सोनू आर्या, नगर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, सेवा दल जिला मीडिया प्रभारी विनीत चौरसिया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed