{"_id":"5e31bb808ebc3e4b622ddc2e","slug":"mci-did-not-give-the-green-signal-to-start-classes-almora-news-hld3714160127","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमसीआई के झटके के बीच अल्मोड़ा मेडिकल कालेज को मिले 13 नए डाक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमसीआई के झटके के बीच अल्मोड़ा मेडिकल कालेज को मिले 13 नए डाक्टर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। फैकल्टी की कमी से जूझ रहे अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज को 13 नए डॉक्टर मिल गए हैं। इनमें से पांच डॉक्टरों ने ज्वाइन कर लिया है। आठ डॉक्टरों का चयन हो चुका है, जिन्हें शासन से संस्तुति के बाद जल्द ही नियुक्ति पत्र जारी हो जाएंगे।
इधर बीते माह एमसीआई की टीम के निरीक्षण की रिपोर्ट आ गई है, जिसमें फैकल्टी सहित कई अन्य कमियों का उल्लेख करते हुए एक बार फिर से कक्षाएं शुरू करने के लिए हरी झंडी देने से इनकार कर दिया गया है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन अब फिर से निरीक्षण के लिए आवेदन की तैयारी कर रहा है।
बता दें कि प्रदेश की भाजपा सरकार पिछले दो सालों से अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में कक्षाएं शुरू करने के लिए तैयारी में लगी है, लेकिन फैकल्टी सहित अन्य मानक पूरे नहीं हो पाने के कारण एमसीआई तीन बार आपत्ति लगा चुकी है। बीते दिसंबर में हुए निरीक्षण की रिपोर्ट भी आ गई है और फिर से एमसीआई ने फैकल्टी, नर्सिंग स्टाफ आदि की कमियों के अलावा फर्नीचर और भवनों के अधूरे काम का उल्लेख करते हुए हरी झंडी देने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. आरजी नौटियाल ने बताया कि अगले निरीक्षण के लिए 22 फरवरी के बाद फिर से आवेदन किया जाएगा। बताया कि हाल ही में पांच नए डॉक्टरों ने ज्वाइन कर लिया है जबकि देहरादून में साक्षात्कार के बाद आठ अन्य डॉक्टरों का चयन किया गया है। इन डॉक्टरों की सूची शासन को भेजी गई है। शासन से संस्तुति हो जाने के बाद नियुक्ति पत्र जारी कर दिए जाएंगे। इधर बीते दिनों तीन डाक्टर इस्तीफा देकर चले भी गए हैं।