{"_id":"6366aaa2baaa4f161f04f223","slug":"mbbs-counselling-in-almora-medical-college-almora-news-hld4810410107","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य कोटे की काउंसलिंग के तीसरे दिन सर्वाधिक 28 अभ्यर्थी पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य कोटे की काउंसलिंग के तीसरे दिन सर्वाधिक 28 अभ्यर्थी पहुंचे
विज्ञापन
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की राज्य स्तरीय काउंसलिंग के लिए पहुंचे अभ्यर्थी। संवाद
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज (एएमसी) में एमबीबीएस पाठ्यक्रम की राज्य कोटे की काउंसलिंग के तीसरे दिन 28 अभ्यर्थी पहुंचे। काउंसलिंग में पहुंचे अभ्यर्थियों के दस्तावेजों आदि की जांच की गई। काउंसलिंग को लेकर अभ्यर्थी उत्साहित थे।
एएमसी में एमबीबीएस प्रथम वर्ष में राज्य कोटे की 85 सीटों के लिए बृहस्पतिवार से काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हुई थी। काउंसलिंग के तीसरे दिन शनिवार को 28 अभ्यर्थी पहुंचे। देर शाम तक अभ्यर्थियों के दस्तावेज आदि की जांच आदि की प्रक्रिया चली। पहले दिन काउंसलिंग के लिए एक भी अभ्यर्थी नहीं पहुंचा। काउंसलिंग के दूसरे दिन शुक्रवार को अल्मोड़ा, हरिद्वार, देहरादून आदि स्थानो से चार अभ्यर्थी काउंसलिंग को पहुंचे थे जिसमें से एक अभ्यर्थी को प्रवेश मिल गया है जबकि अवकाश के चलते बैंक बंद होने से तीन अभ्यर्थियों के पास बैंक ड्राफ्ट आदि न होने से उन्हें प्रवेश नहीं मिल पाया। इन तीन अभ्यर्थियों को भी शनिवार को प्रवेश मिल गया है। काउंसलिंग के अब चार दिन ही शेष रह गए हैं। रविवार को भी काफी संख्या में अभ्यर्थियों के पहुंचने की उम्मीद की जा रही है। एमबीबीएस प्रथम वर्ष में राज्य कोटे की 85 और आल इंडिया कोटे की 15 सीटें कुल 100 सीटें है।
कोट
राज्य कोटे की काउंसलिंग में शनिवार को 28 अभ्यर्थी पहुंचे। रविवार को भी काउंसलिंग प्रक्रिया जारी रहेगी।
प्रो.सीपी भैसोड़ा, प्राचार्य मेडिकल कालेज अल्मोड़ा।