फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Maternal power is full of protest against liquor contracts

शराब के ठेके के विरोध में मातृ शक्ति ने भरी हुंकार

Tue, 01 May 2018 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Tue, 01 May 2018 10:22 PM IST
विज्ञापन
Maternal power is full of protest against liquor contracts
शराब की दुकान के विरोध में प्रदर्शन करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

तहसील सल्ट के मरचूला में शराब के दो नए ठेके खोलने से नाराज मातृशक्ति मंगलवार को सड़क पर उतर पड़ी। महिलाओं ने मरचूला में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मरचूला में शराब के नए ठेके बंद नहीं किए तो वह उग्र आंदोलन करेंगी। महिलाओं का कहना था कि पलायन से वीरान हो रहे पहाड़ को अब शराब खोखला कर रही है। सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए। 

विज्ञापन


रचनात्मक महिला मंच की कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मरचूला में जुलूस निकाल कर वहां खोले गए शराब के दो नए ठेकों का विरोध किया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर शराब के ठेकों को हटाने की मांग की। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि मरचूला में शराब के दो नए ठेके खुलने से क्षेत्र में नशाखोरी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि युवाओं, विद्यार्थियों में लगातार बढ़ रही नशाखोरी चिंताजनक है।
विज्ञापन


सरकार इसे रोकने के बजाय शराब के दो नए ठेके खोलकर नशाखोरी को बढ़ावा दे रही है।
जुलूस में मंच की अध्यक्ष निर्मला देवी, सुमित्रा देवी, देवकी देवी, उषा देवी, रूपा देवी, अनीता देवी, भगवती देवी, राधा देवी, कांति देवी, बीना देवी, ठगुली देवी, मंथा देवी, विमला देवी, सरिता देवी, बचुली देवी, हेमा देवी, लक्ष्मी देवी आदि मौजूद थीं। इधर जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत ने डोटियाल में खुलने जा रहे नए ठेके का विरोध किया। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि डोटियाल में शराब का ठेका खुलने से नशाखोरी को बढ़ावा मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed