{"_id":"65db825291493cc91b07a6c9","slug":"manoj-new-distt-chairman-of-devbhoomi-vyapar-mandal-almora-news-c-232-1-alm1001-108774-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: मनोज बने देवभूमि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: मनोज बने देवभूमि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष
Sun, 25 Feb 2024 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 25 Feb 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारी और
- फोटो : Samvad
देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की जिला कार्यकारिणी का गठन, प्रमोद को मिली कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी
नगर कार्यकारिणी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित
अल्मोड़ा। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की जिला कार्यकारिणी का गठन हो गया है। मनोज सिंह पवार को जिलाध्यक्ष और प्रमोद कुमार (भीमा) को कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया।
रविवार को नगर के एक होटल में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की नगर कार्यकारिणी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर ने नगर अध्यक्ष संजय साह रिक्खू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक जोशी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद सिंह भोज, महिला उपाध्यक्ष मनु गुप्ता, महासचिव दीप चंद्र जोशी, कोषाध्यक्ष रोहित साह, वरिष्ठ उपसचिव जयप्रकाश और कनिष्ठ उपसचिव अमन टकवाल को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए व्यापारियों के हित में काम करने की अपील की। कहा कि सभी व्यापारियों को एकजुट होकर अपने हित की लड़ाई लड़नी होगी। व्यापारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।
इस दौरान जिला कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई। जिलाध्यक्ष पद पर मनोज सिंह पवार और कार्यकारी अध्यक्ष पद पर प्रमोद पवार का मनोनयन हुआ। हिमांशु कांडपाल को महामंत्री, हिमांशु बिष्ट को उपाध्यक्ष, कमल बिष्ट को संयुक्त महामंत्री, दिक्षित जोशी को प्रचार मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहां पर संगठन के प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसवानी, प्रदेश मंत्री रेवाधर बृजवासी, अतुल गुप्ता, हरेंद्र वर्मा, विनीत बिष्ट, कमल गुप्ता, गोपाल चम्याल, हरी कृष्ण खत्री, किरन साह, शैलेंद्र साह, गीता मेहरा आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
वरिष्ठ व्यापारियों को किया सम्मानित
अल्मोड़ा। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह में खाद्य अभिहीत अधिकारी प्रमोद रावत के साथ वरिष्ठ व्यापारी लीला कार्की, राम सिंह सनवाल, मदन लाल साह, उमेश उपाध्याय, नवीन चंद्र तिवारी, दिनेश गोयल, सुरेश चंद्र पंत, हरि कृष्ण खत्री, गिरीश चंद्र कांडपाल, अनूप गुप्त को सम्मानित किया गया।