फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   man murdered his wife

पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला, पति गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
man murdered his wife
मृतका बीना जोशी - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। विकास खंड के अंतर्गत बिंता क्षेत्र में एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी की हत्या कर दी। राजस्व पुलिस ने देर शाम अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी पति ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। राजस्व पुलिस ने मौके से कुल्हाड़ी और डंडे भी बरामद किए हैं। मृतका के परिजनों के मुताबिक दयाकिशन अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। राजस्व पुलिस के मुताबिक अत्यधिक नशे में पति ने वारदात को अंजाम दिया है। देर रात घटी इस वारदात का सुबह जब स्थानीय लोगों को पता चला तो इलाके में दहशत फैल गई।
विज्ञापन

बिंता के (ढाईगड़ा) निवासी दयाकिशन जोशी (46 वर्ष) अपनी पत्नी बीना जोशी (39 वर्ष) तीन बच्चों और मां के साथ लंबे समय से बजेल खत्ते में रह रहे थे। रविवार देर रात किसी बात को लेकर पत्नी से झगड़ा होने पर तैश में आए दयाकिशन ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। झगड़े की वजह साफ नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि इससे पहले उसने मां से भी मारपीट की और बाद में पत्नी से झगड़ा हुआ। राजस्व पुलिस के मुताबिक झगड़ा काफी देर तक चला। हत्या में कुल्हाड़ी के अलावा डंडे आदि का भी इस्तेमाल हुआ है। वारदात के बाद मां ने घटना की जानकारी अन्य पुत्रों को दी। सुबह पुलिस और राजस्व पुलिस को सूचना दी गई। बग्वालीपोखर चौकी से पुलिस मृतका के घर पहुंची पर राजस्व क्षेत्र होने की वजह से वह वापस लौट आई। बाद में राजस्व टीम से तहसीलदार लीना चंद्रा धामी, क्षेत्र के उपराजस्व निरीक्षक चंद्र प्रकाश पांडेय, आशुतोष लोहनी आदि घटना स्थल पहुंचे। उप राजस्व
विज्ञापन

हत्या दयाकिशन ने अकेले की या कोई और भी था शामिल?
द्वाराहाट। बिंता के बजेल खत्ते में घटी सनसनीखेज वारदात की तह में पहुंचने की कोशिश में राजस्व पुलिस लगी हुई है। तहसीलदार लीना चंद्रा धामी ने बताया कि अभियुक्त दयाकिशन ने जुर्म कुबूल लिया है। उसने बताया है कि जहां-जहां खून गिरा था, उसने उसे जलाकर नष्ट कर दिया। कुल्हाड़ी और डंडे भी बरामद कर लिए गए हैं। राजस्व पुलिस को शक है कि वारदात में कुछ और सह अभियुक्त भी शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच की सुई इस ओर भी
आरोपी ने भले ही जुर्म कबूल लिया है लेकिन राजस्व पुलिस का मानना है कि यह वारदात दयाकिशन ने अकेले नहीं अंजाम दी है, उसके साथ कुछ और सह अभियुक्त हो सकते हैं। हालांकि यह बातें हत्यारोपी से पूछताछ के बाद ही साफ हो सकेंगी। तहसीलदार लीना चंद्रा ने बताया कि अधिकांश साक्ष्य मौके से जुटा लिए गए हैं। अभियुक्त की निशानदेही पर हथियार आदि भी बरामद कर लिए गए हैं। घटना स्थल बिंता से पांच किमी की खड़ी चढ़ाई में है। फिलहाल दया किशन पुलिस के कब्जे में है और मृतका के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेज दिया गया है।
शराब के नशे में चूर था दयाकिशन...
द्वाराहाट। राजस्व पुलिस ने देर शाम अभियुक्त दयाकिशन को बजेल खत्ता स्थित उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया है। तहसीलदार लीना चंद्रा धामी ने बताया कि दयाकिशन ने बताया कि उसने अत्यधिक शराब पी हुई थी। किसी बात पर पत्नी से झगड़ा हो गया और उसने आवेश में आकर उसकी हत्या कर दी। राजस्व पुलिस उसे कस्टडी में लेकर उसके विरुद्ध साक्ष्य जुटाने में लगी है।
मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया, पिता गया जेल
द्वाराहाट। बिंता के बजेल खत्ते में हुई महिला की सनसनीखेज हत्या के बाद मृतका के तीनों बच्चे बेसहारा हो गए हैं। मां की हत्या हो गई और हत्या के आरोप में पिता को जेल भेज दिया गया है। ऐसे में सवाल यही उठता है कि मासूम बच्चों की परवरिश अब कैसे होगी। तीनों बच्चे दीक्षा मांटेसरी स्कूल में पढ़ाई करते हैं और अब बुजुर्ग दादी ही उनका एकमात्र सहारा हैं।
कोरोना काल में स्कूल बंद होने के बाद से बच्चे मां बीना और बाप दयाकिशन के साथ रहने के लिए बजेल खत्ता चले आए थे। किसे पता था कि पिता ही मासूम बच्चों के सिर से मां का साया छीन लेगा। बड़ी बेटी भारती जोशी सातवीं में, तन्नू जोशी चौथी और पुत्र प्रशांत जोशी दूसरी कक्षा में पढ़ते हैं। दयाकिशन भी मवेशी पालकर, मेहनत, मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। बकौल दयाकिशन उसने शराब के नशे में इस वारदात का अंजाम दिया है। तहसीलदार लीना चंद्रा ने बताया कि दोनों पति-पत्नी में काफी देर तक झगड़ा हुआ है। पहले दयाकिशन अपनी मां से उलझा तो उसने किसी तरह बाहर भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद दयाकिशन का गुस्सा पत्नी पर फूट पड़ा। बग्वालीपोखर के चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि वह लोग अभियुक्त के घर तक गए थे। बताया जा रहा है कि दयाकिशन के वार से पुत्री के पांव में भी चोट और जख्म के निशान हैं।
...तो पत्नी के चरित्र पर शक करता था दयाकिशन
द्वाराहाट। मृतका बीना जोशी के मायके पक्ष के लोगों का कहना है कि अभियुक्त दयाकिशन जोशी अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। अभियुक्त का कहना है कि मृतका के फोन पर पिछले चार पांच दिनों से लगातार फोन आ रहे थे। इसीलिए रविवार रात 10 बजे उसने इस हत्याकांड को अंजाम दे दिया।

उप राजस्व निरीक्षक आशुतोष लोहनी ने बताया कि मायके पक्ष के लोगों का कहना है कि शक के चलते पूर्व में भी कई बार पति पत्नी के बीच झगड़ा हो चुका था। कुछ समय पूर्व पुलिस ने भी मामला सुलझाया था। हत्या की वजह पत्नी के चरित्र पर शक ही है। उप राजस्व निरीक्षक ने भी बताया कि अभियुक्त ने भी स्वीकारा है कि पिछले चार पांच दिनों से फोन पर कॉल आने को लेकर उनकी अनबन चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed