फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   man attacked woman while farming

युवक ने रोपाई कर रही महिला का सिर फावड़े से फोड़ा

Wed, 25 Jul 2018 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट ।
अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट । Updated Wed, 25 Jul 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
man attacked woman while farming
घायल महिला का उपचार करते डाक्टर - फोटो : अमर उजाला
द्वाराहाट ब्लॉक के सिलमसेरा स्थित खेत में धान की रोपाई कर रही महिला के सिर पर गांव के ही एक सिरफिरे युवक ने फावड़े से प्रहार कर उसे घायल कर दिया। इससे रोपाई कर रही अन्य महिलाओं में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों के प्रयासों से घायल महिला को यहां राजकीय अस्पताल लाया गया। सिर पर गंभीर चोटें होने के चलते डॉक्टरों ने महिला को हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


घायल महिला के परिजनों ने राजस्व पुलिस में आरोपी कौराड़ी निवासी भीम राम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी है। राजस्व उप निरीक्षक नवीन चंद्र ने बताया कि देर शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


क्षेत्र में आपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। अब ताजा मामला द्वाराहाट ब्लॉक के कौराड़ी गांव का है कि गांव निवासी बसंती देवी (35) पत्नी गोपाल सिंह सिलमसेरा स्थित खेत में ग्रामीणों के साथ धान की रोपाई कर रही थी। बसंती देवी का पति गोपाल पीआरडी का जवान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया है कि इस दौरान गांव का ही युवक भीम राम भी खेत की मेड़ पर बैठा था। आरोप हैं कि भीम राम ने रोपाई में लगी बसंती देवी के सिर पर फावड़े से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। इससे रोपाई करने वाले ग्रामीणों में दहशत और हड़कंप मच गया। वहां चीख पुकार मच गई। ग्रामीण संभल पाते तब तक आरोपी भीम राम बसंती देवी के सिर पर प्रहार करने के बाद वहां से भाग गया।


बसंती देवी लहूलुहान हालत में वहीं गिर पड़ी। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बसंती देवी को उपचार के लिए राजकीय अस्पताल रानीखेत लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। राजकीय अस्पताल में आकस्मिक सेवाएं देख रहे डॉ. संजीव गोस्वामी ने बताया कि सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। सर्जन ने उपचार करने के बाद उन्हें रेफर कर दिया है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed