{"_id":"6921fe7e7e37941fe9054ae1","slug":"make-a-detailed-assessment-of-the-possibilities-of-dragon-fruit-farming-cdo-almora-news-c-231-1-shld1005-120162-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रैगन फ्रूट फार्मिंग की संभावनाओं का करें विस्तृत आकलन : सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रैगन फ्रूट फार्मिंग की संभावनाओं का करें विस्तृत आकलन : सीडीओ
Sat, 22 Nov 2025 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 22 Nov 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी ने राजकीय पौधालय का निरीक्षण कर पायलट प्रोजेक्ट के तहत लगाए गए उच्च गुणवत्ता वाले ड्रैगन फ्रूट के पौधों का जायजा लिया। उन्होंने उद्यान विभाग को ड्रैगन फ्रूट फार्मिंग की संभावनाओं का विस्तृत आकलन करने के निर्देश दिए।
शनिवार को निरीक्षण के दौरान सीडीओ तिवारी ने ड्रैगन फ्रूट ट्रायल के प्रारंभिक परिणामों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पायलट प्रोजेक्ट उत्साहजनक है। भविष्य में किसानों की आय वृद्धि के लिए ड्रैगन फ्रूट उत्पादन को बड़े पैमाने पर बढ़ावा दिया जाएगा। किसानों को धीरे-धीरे इसके प्रति जागरूक करने पर बल दिया जाएगा। उन्होंने किसानों की मांगों को ध्यान में रखते हुए पौधालय में ही सब्जी बीज एवं सब्जी पौध उत्पादन शुरू करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पौधालय की विभिन्न गतिविधियों का निरीक्षण किया और नर्सरी में तैयार प्याज की पौध को निर्धारित समय पर किसानों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर पौधालय प्रभारी प्रमोद सिंह राणा, कुंदन सिंह दानू आदि मौजूद रहे।