फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Lockdown in Almora

लॉक डाउन के 45 दिन में अल्मोड़ा डिपो को सवा दो करोड़ का घाटा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Lockdown in Almora
अल्मोड़ा। लॉकडाउन-3 के तहत ग्रीन जोन में कई रियायतें लागू होने के बावजूद जिले के भीतरी मार्गों में रोडवेज और केमू की बस सेवा शुरू नहीं हो सकी है। अकेले अल्मोड़ा डिपो को करीब 2.25 करोड़ और केमू को पूरे कुमाऊं में करीब साढ़े तीन करोड़ का घाटा हुआ है। लॉकडाउन-3 में पब्लिक ट्रांसपोर्ट न चलने से आम लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते पिछले 23 मार्च से रोडवेज और केमू की बसों का संचालन बंद है। रोडवेज के एआरएम गजेंद्र सिंह कठैत ने बताया कि अल्मोड़ा डिपो के पास 47 बसें हैं। इनसे रोजाना पांच लाख से अधिक आय होती है। इस हिसाब से अल्मोड़ा डिपो को करीब 2.25 करोड़ की चपत लग चुकी है। केमू स्टेशन इंचार्ज बीबी चंदोला ने बताया कि कुमाऊं मंडल में केमू की 418 बसों का संचालन होता है। बसों का संचालन ठप होने से करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। लॉकडाउन-3 के दौरान ग्रीन जोन वाले अल्मोड़ा जिले में भी रोडवेज और केमू की बस सेवाएं शुरू नहीं हो सकी है। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार से नहीं चली रोडवेज और केमू की बस सेवाएं
अल्मोड़ा। जिला प्रशासन ने बृहस्पतिवार से पब्लिक ट्रांसपोर्ट की रोडवेज और केमू की बस सेवाएं शुरू करने का फैसला लिया था। यह कहा गया था कि बसों में दूरी बनाए रखने के लिए बसों में 50 प्रतिशत सीटें ही बैठाई जाएंगी लेकिन बृहस्पतिवार से बसों का संचालन शुरू ही नहीं हुआ। केमू और रोडवेज प्रबंधकों ने कहा कि बसों के संचालन के लिए उनके पास कोई आदेश नहीं पहुंचा है। गाइडलाइन आते ही पब्लिक ट्रांसपोर्ट शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed