{"_id":"699357be1e7097569f08de39","slug":"leopard-threat-creates-panic-among-people-in-several-villages-of-dhauladevi-almora-news-c-232-1-alm1002-139944-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: धौलादेवी के कई गांवों में तेंदुए की धमक से लोगों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: धौलादेवी के कई गांवों में तेंदुए की धमक से लोगों में दहशत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जागेश्वर (अल्मोड़ा)। धौलादेवी विकासखंड के फूलई, जागेश्वर के तोक जाख सहित कई गांवों में तेंदुओं की सक्रियता बढ़ने से लोगों में डर है। ग्रामीणों ने उन्हें तेंदुए की दहशत से जल्द निजात दिलाने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की। वन विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया।
धौलादेवी विकासखंड के जागेश्वर, कोटेश्वर, भगतौला, बहतान, गोंठूड़ा, सिरौदा, मंतोला आदि गांवों में बीते कुछ दिनों से तेंदुए की सक्रियता बढ़ने लगी है। सुबह और देर शाम कई बार तेंदुआ आबादी के पास आवाजाही करता नजर आ रहा है। इससे लोग खौफ के चलते शाम होते ही घरों के भीतर दुबकने का मजबूर हैं। वन क्षेत्राधिकारी आशुतोष जोशी ने बताया कि शिकायत मिलने पर वन विभाग की टीम लगातार प्रभावित क्षेत्रों में गश्त कर रही है। बताया कि तेंदुए की सक्रियता जानने को जल्द गांव में ट्रैप कैमरे स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की कार्रवाई की जाएगी।