फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Leopard in Manan Someshwar

मनान के मझेड़ा माफी गांव में घायल अवस्था में मिला तेंदुआ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Leopard in Manan Someshwar
मनान के मझेड़ा माफी गांव में बेहेश तेंदुए को पिंजरे में कैद करते वन कर्मी। - फोटो : ALMORA
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। मनान के मझेड़ा माफी गांव में आबादी क्षेत्र के बीच बुधवार सुबह तेंदुआ आ गया। इससे लोग दहशत में आ गए। गंभीर रूप से घायल तेंदुआ पीछे के पैर से नहीं चल पा रहा था। खेत में वह घिसटकर चल रहा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन कर्मियों को दी। वन कर्मियों ने ट्रेंकुलाइज कर तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया। उसके बाद एनटीडी स्थित रेस्क्यू सेंटर ले जाया गया।
विज्ञापन

कौसानी मार्ग पर मनान कस्बे से करीब आधा किमी पैदल दूरी पर मझेड़ा माफी गांव स्थित है। बुधवार सुबह करीब सात बजे लोग खेतों पर जाने लगे। तभी आबादी क्षेत्र से करीब 20 मीटर दूरी पर रास्ते से लोगों की आवाजाही सुनकर खेत से तेंदुआ गुर्राने लगा। इससे वहां से गुजरने वाले लोग दहशत में आ गए। वहां भीड़ जुट गई। तेंदुआ खेत में पीछे के पैर घसीटते हुए दहाड़ रहा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। स्थानीय वन कर्मी करीब साढ़े सात बजे मौके पर पहुंचे। रेंजर विशन लाल आर्य, डिप्टी रेंजर चंद्रशेखर कांडपाल, वनरक्षक भुवन सिंह आदि भी गांव पहुंचे। रेंजर आर्य ने इसकी सूचना जिला मुख्यालय में दी और ट्रेंकुलाइज टीम को बुलाया। जिला मुख्यालय से टीम 11 बजे पिंजरा लेकर गांव पहुंची। वन कर्मियों ने ट्रेंकुलाइज कर बेहोश तेंदुए को पिंजरे में कैद किया। उसके बाद रेस्क्यू सेंटर अल्मोड़ा पहुंचाया। सोमेश्वर के रेंजर आर्य ने बताया कि पकड़ा गया नर तेंदुआ करीब 12 साल का है। विभागीय टीम में भुवन लाल टम्टा, मनीष कुमार, मनोज लोहनी शामिल थे।
विज्ञापन

आपसी संघर्ष या शिकार के दौरान चोट लगने की आशंका
अल्मोड़ा। एनटीडी रेस्क्यू सेंटर में घायल तेंदुए का उपचार चल रहा है। उपचार कर रहे पशु चिकित्सक डॉ. कमल दुर्गापाल ने बताया कि तेंदुए के रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट लगी है। इससे उसके पीछे के पैर भी काम नहीं कर रहे हैं। तेंदुए के जबड़े में भी चोट लगी है। सूजन भी है। उन्होंने बताया कि तेंदुए की हालत गंभीर है। माना जा रहा है कि आपसी संघर्ष या शिकार के दौरान चोट लगी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed