{"_id":"5f6f85fc8ebc3e9be55baba9","slug":"leopard-in-almora-almora-news-hld398357049","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौला में घायल मिले तेंदुए को ट्रेंक्यूलाइज कर रेस्क्यू सेंटर लाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौला में घायल मिले तेंदुए को ट्रेंक्यूलाइज कर रेस्क्यू सेंटर लाया गया
अल्मोड़ा के नौला में तेंदुए को देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़।
- फोटो : ALMORA
Link Copied
अल्मोड़ा। शीतलाखेत के नौला में शनिवार सुबह और शाम को एक तेंदुआ घायल अवस्था में दिखने में गांवों में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर लोग तेंदुए को देखने मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते यहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीण सुरक्षा की दृष्टि से अपने साथ डंडे भी लाए थे। सूचना मिलने पर दरोगा भुवन लाल टम्टा के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तेंदुए को ट्रेंक्यूलाइज कर उसे रेस्क्यू सेंटर लाया गया। रविवार को तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह करीब 11 बजे शीतलाखेत के नौला में एक तेंदुआ स्थानीय ग्रामीणों को दिखा। बाद में शाम चार बजे चारा लेने जंगल गई महिलाओं को भी तेंदुआ दिखाई दिया। तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने नौला में तेंदुआ दिखने की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। वन कर्मियों ने तेंदुए को ट्रेंक्यूलाइज कर उसे देर शाम अल्मोड़ा स्थित रेस्कयू सेंटर लाया गया। इधर वन क्षेत्राधिकारी संचिता वर्मा ने बताया कि तेंदुए की हालत को देख कर अनुमान लगाया जा रहा है कि तेंदुआ मादा है और उसके पिछले हिस्से में दर्द हो रहा है, जिस कारण वह चलने में असमर्थ था। उसकी उम्र करीब सात-आठ है। 27 सितंबर को तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।