फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Leopard Died Due to Pneumonia

Almora News: रैलाकोट के जंगल में ठंड से तेंदुए की मौत

Sun, 25 Feb 2024 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 25 Feb 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Leopard Died Due to Pneumonia
शव का पोस्टमार्टम कराकर वन विभाग ने जलाकर नष्ट किया
विज्ञापन


अल्मोड़ा। हवालबाग ब्लाॅक के अंतर्गत रैलाकोट के जंगल में तेंदुए का शव मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के बाद उसे जलाकर नष्ट किया। प्रथम दृष्टया ठंड तेंदुए की मौत का कारण बताया जा रहा है।
रविवार को रैलाकोट के ग्रामीणों ने नजदीकी जंगल में एक तेंदुए का शव देखा। उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए एनटीडी रेस्क्यू सेंटर पहुंचाया। दो पशु चिकित्सक डॉ. करन गुप्ता और डॉ. अमृता सिंह ने शव का पोस्टमार्टम किया और इसके बाद वन विभाग ने इसे जलाकर नष्ट किया।
विज्ञापन

रेंजर मोहन राम आर्या ने बताया कि नर तेंदुए की उम्र लगभग 10 साल थी। दो से तीन दिन पूर्व उसकी मौत हो चुकी थी। कहा कि प्रथम दृष्टया ठंड तेंदुए की मौत का कारण है। असल कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। डॉ. करन गुप्ता ने कहा कि रात के समय तापमान माइनस में पहुंच रहा है। ऐसे में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने पर जंगली जानवरों को निमोनिया की शिकायत हो जाती है। तेंदुए की मौत भी ठंड से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed