फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Last rites of Naib Subedar Prithvi Pal Singh Rawat with military honors

Almora News: नायक सूबेदार पृथ्वी पाल सिंह रावत का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Mon, 28 Sep 2026 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 28 Sep 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Last rites of Naib Subedar Prithvi Pal Singh Rawat with military honors
नायक सूबेदार पृथ्वी पाल सिंह रावत के पा​र्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित करते सैन्यकर्मी। संवाद
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। ग्राम पंचायत कुन्स्यारी निवासी नायक सूबेदार पृथ्वी पाल सिंह रावत का रविवार को सिलोर महादेव श्मशान घाट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शनिवार देर रात करीब दो बजे पोस्टमार्टम के बाद उनका पार्थिव शरीर नैनीताल से पैतृक गांव कुन्स्यारी पहुंचा।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब 8:30 बजे गमगीन माहौल में अंतिम यात्रा सिलोर महादेव श्मशान घाट के लिए रवाना हुई। वृद्ध माता लक्ष्मी देवी, पत्नी गंगा देवी, पुत्र ओम और पुत्री प्रियांशी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। अंतिम यात्रा में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।
विज्ञापन

13 कुमाऊं रेजीमेंट रानीखेत से सूबेदार अमित कुमार के नेतृत्व में पहुंची 16 सदस्यीय सैन्य टुकड़ी ने पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर सलामी दी और पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। इस दौरान ग्राम प्रधान किशन सिंह कुवार्बी, पूर्व प्रधान सुंदर सिंह कुवार्बी, चमीनी के ग्राम प्रधान वीरेंद्र सिंह मेहरा, सेवानिवृत्त सूबेदार पान सिंह कुवार्बी, जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के सूबेदार बहादुर सिंह, सूबेदार उमेश चंद्र पांडेय समेत क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। चमीनी, कुन्स्यारी, खलना, बसकना, पौनली और तिपौला समेत आसपास के गांवों से पहुंचे लोगों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed