{"_id":"5fe4cdf68ebc3e3b8745e0cb","slug":"large-number-of-dead-fish-were-found-near-vishwanath-ghat-almora-news-hld408584234","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वनाथ घाट के समीप नदी में मृत मछलियों का जखीरा मिलने से हड़कंप,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वनाथ घाट के समीप नदी में मृत मछलियों का जखीरा मिलने से हड़कंप,
विज्ञापन
अल्मोड़ा। विश्वनाथ घाट के समीप नदी में सैकड़ों मछलियां मृत मिली हैं। शवदाह स्थल के समीप बड़ी संख्या में मृत मछलियां मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और मत्स्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मत्स्य विभाग की टीम ने मृत मछलियों और पानी के सैंपल लेकर जांच को भेज दिए। देर शाम भीमताल से भी मत्स्य विभाग की जांच टीम मौके पर पहुंची।
विश्वनाथ घाट में मृतकों का अंतिम संस्कार किया जाता है। शिव मंदिर के समीप नदी को पवित्र माना जाता है। नदी में कई संरक्षित प्रजातियों की मछलियां हैं। जिसे स्थानीय लोग समेत अंतिम संस्कार को पहुंचने वाले लोग दाना भी डालते हैं। बुधवार की देर शाम ग्रामीणों को नदी में सैकड़ों मछलियां मृत दिखाई दीं।
मछलियां मरने की सूचना से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। इधर बृहस्पतिवार की सुबह मत्स्य विभाग और पुलिस की टीम एक बार फिर मौके पर पहुंची। मत्स्य विभाग की टीम ने मरी हुई मछलियों और पानी के सैंपल लिए और जांच को भेज दिए। इधर देर शाम जल मत्स्यिकी अनुसंधान भीमताल की टीम के साथ मत्स्य विभाग फिर से मौके पर पहुंचा। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि मछलियों के मरने के कारणों का साफ पता नहीं चल पा रहा है। मौके पर पुलिस टीम गई हुई थी। मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक रितेश चंद ने बताया कि टीम पहुंची है और जांच की जा रही है।