फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Kosi barrage slow

कोसी बैराज का काम धीमा

Sat, 23 Jan 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sat, 23 Jan 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Kosi barrage slow

कोसी नदी में 33 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन बैराज का काम निर्धारित समय से चार महीने बाद भी पूरा नहीं हुआ है। विधायक मनोज तिवारी ने निरीक्षण कर काम का जायजा लिया। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को हर हाल में 10 फरवरी तक पांचों गेटों का काम पूरा कर झील में पानी रोकने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


अमर उजाला की टीम ने भी विधायक के साथ मौके पर जाकर बैराज निर्माण कार्य के प्रगति की पड़ताल की। 12:10 बजे विधायक का काफिला कोसी-बिमौला सड़क पर रुका। करीब 300 मीटर पैदल चल कर तिवारी 12:20 बजे बैराज निर्माण स्थल पर पहुंचे। इसके बाद निरीक्षण शुरू हुआ।
विज्ञापन


 सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता नवीन सिंघल ने बताया कि अक्तूबर 2013 से काम शुरू हुआ था। काम पूरा करने के लिए सितंबर 2015 की अवधि निर्धारित थी। बरसात और अन्य कारणों से काम निर्धारित समय में पूरी नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि बैराज का करीब 90 फीसदी काम पूरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 अब तक पांचों गेट लगाए जा चुके हैं। रोलर लगाने और रंग रोगन का काम चल रहा है। विभाग ने डूब क्षेत्र के बाहर दो शौचालय, कैंटीन का निर्माण कर लिया है। जल्द ही अवशेष काम पूरे किए जाएंगे। विधायक मनोज तिवारी ने अधिशासी अभियंता को हर हाल में 10 फरवरी तक काम पूरा कर बैराज में पानी रोकने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि बैराज निर्माण से जहां पेयजल समस्या का समाधान होगा वहीं सिंचाई के लिए भी पानी उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा पर्यटन व्यवसाय में भी बढ़ोतरी होगी। तिवारी ने कहा कि जल्द ही पर्यटन विभाग के माध्यम से बैराज क्षेत्र के आसपास सुंदरीकरण, अवस्थापना सुविधा विकसित करने के प्रयास होंगे।

इस मौके पर जल संस्थान के ईई नंद किशोर, जल निगम के एई केडी भट्ट, सिंचाई विभाग के बीबी पांडे, विपिन भट्ट, आनंद सिंह ऐरी, रमेश कांडपाल, अमरनाथ रावत, मदन डांगी आदि मौजूद थे।


कोसी बैराज लबालब भर जाने पर करीब दो किमी लंबी और 54 मीटर चौड़ाई की झील अस्तित्व में आएगी। झील की अधिकतम गहराई आठ मीटर होगी। इस झील में चार लाख घनमीटर पानी जमा होगा। झील के एक किनारे में सिंचाई विभाग सुंदर घाट का निर्माण भी करेगा। भविष्य में पर्यटकों को आकर्षित करने को इस झील में नौकायन समेत अन्य पर्यटन गतिविधियां शुरू करने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed