फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   khol de maata khol bhavaanee dharam kevaad

खोल दे माता खोल भवानी धरम केवाड...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
khol de maata khol bhavaanee dharam kevaad
अल्मोड़ा के चौकुना में देव डांगरों को स्नान कराने के लिए अपनी बारी का इंतजार करती महिलाएं। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जैंती तहसील के ग्राम पंचायत चौकुना स्थित हरज्यू देवता मंदिर में सावन माह में आयोजित बैसी का भंडारे के साथ समापन हो गया है। इस दौरान कुमाऊंनी झोड़ा गायन भी किया गया। रात्रि में मंदिर में भजन कीर्तन हुए। जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

हरज्यू मंदिर में सावन माह में बैसी का आयोजन होता है। इस बार बैसी में गोपाल सिंह मेहरा, गोधन सिंह धानक, नारायण सिंह धानक ने साधना की। बैसी के अंतिम दिन हुए रात्रि जागरण में हरज्यू की धूनी में देवताओं को अवतरित कराया गया। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर देव डांगरों को स्नान कराया। मंदिर में रात्रि में भजन कीर्तनों की धूम रही। इस मौके पर ‘खोल दे माता खोल भवानी धरम केवाड़, गोरी गंगा भागरथी को क्या भलो रेवाड़...’ आदि कुमाऊंनी झोड़ा का गायन किया गया। समापन के मौके पर मंदिर में आयोजित भंडारे में चौकुना समेत आसपास के गांवों के लोगों ने भी प्रसाद ग्रहण किया। बैसी में सैनोली, नौगांव, बरम, बिरखम, बिनौला, दाड़िमी, कुंज आदि स्थानों से भी लोग पहुंचे थे। इस मौके पर ग्वल देवता मंदिर के पुजारी षष्टी दत्त पांडे, दीपक पांडे, भैरव मंदिर के पुजारी विशन नाथ गोस्वामी, उप प्रधान राजेंद्र सिंह धानक ‘राजू’, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख विक्रम सिंह बोरा, भवान सिंह, सीएस बिष्ट, वन सरपंच श्याम सिंह, रमेश नाथ गोस्वामी, नरेश मेहरा, गोविंद सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed