फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Khel Mahakumbh in Almora

उत्तराखंड का सिर ऊंचा कर रही हैं खेल प्रतिभाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
Khel Mahakumbh in Almora
अल्मोड़ा में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने जिला स्तरीय खेल महाकुंभ का दीप जलाकर शुभारंभ किया।।सव - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में सोमवार को जिला स्तरीय खेल महाकुंभ का आगाज हुआ। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने इसका शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सरकार खेलों में युवाओं का बेहतर भविष्य बनाने के लिए गंभीरता से काम कर रही है। कहा कि यहां की खेल प्रतिभाएं उत्तराखंड का गौरव बढ़ा रहीं हैं।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री रेखा ने कहा कि खेल महाकुंभ के माध्यम से खेल प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिला है। कहा कि ये प्रतिभाएं भविष्य में अपनी प्रतिभा के दम पर पूरे विश्व में उत्तराखंड का मान-सम्मान बढ़ाएंगी। कहा कि जिले के लक्ष्य सेन और एकता बिष्ट से सभी को प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। इस दौरान उन्होंने स्टेडियम में दर्शक दीर्घा और मैदान में ड्रेनेज सिस्टम विकसित करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने बच्चों की दौड़ को हरी झंडी दिखाई। 800 मीटर दौड़ में भिकियासैंण के मोहन दुर्गापाल जीते। भैंसियाछाना के आयुष बिष्ट ने दूसरा, द्वाराहाट के भूपेंद्र सिंह ने तीसरा स्थान पाया। कैबिनेट मंत्री ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, सीडीओ अंशुल सिंह, एडीएम सीएस मर्तोलिया, युवा कल्याण अधिकारी प्रशांत चौहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed