फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Kautik concluded in Ranikhet

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ लोक झलक समारोह विदा

Sun, 12 Jun 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)। Updated Sun, 12 Jun 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Kautik concluded in Ranikhet
रानीखेत में कौतिक का समापन - फोटो : अमर उजाला

रानीखेत (अल्मोड़ा)। लोक झलक सांस्कृतिक समारोह के समापन अवसर पर रंगारंग कार्यक्रमों की धूम मच गई। बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, महिलाओं की ऐंपण प्रतियोगिता समारोह का मुख्य आकर्षण रही। देर रात संस्कृति विभाग की टीम के कलाकारों ने लोक गीतों और नृत्यों के माध्यम से समां बांध दिया। मुख्य अतिथि संयुक्त मजिस्ट्रेट विनीत कुमार ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के अव्वल प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए।

विज्ञापन


चार दिवसीय लोक झलक समारोह के समापन पर सीनियर वर्ग की अंतरविद्यालयी सांस्कृतिक प्रतियोगिता, विभिन्न वर्गों में बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिताओं में आर्मी पब्लिक स्कूल, अशोक हाल गर्ल्स स्कूल, वीरशिवा, केंद्रीय विद्यालय, जीजीआईसी, मिशन इंटर कालेज ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


संयुक्त मजिस्ट्रेट विनीत कुमार ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। संचालन आयोजन समिति के सचिव विमल सती ने किया। प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका डा. विपिन शाह, संदीप गोरखा, एलएम चंद्रा ने निभाई। पुरस्कार वितरण के बाद देर रात तक सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों की धूम मची रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विभिन्न प्रतियोगिताओं में ये रहे अव्वल:--ऐपण प्रतियोगिता में दीपा छिमवाल, भावना जोशी, नीमा पांडे, नेहा बेलवाल, लक्ष्मी, तृषिका, नीमा बिनवाल, कविता जोशी, सुषमा मेहरा अव्वल रहे। मेहंदी में वंदना कोहली, मानसी बिष्ट, दीक्षा अधिकारी, अंजलि वर्मा, गंगा अधिकारी, अनन्या टम्टा, युक्ति झूसिया, मनीषा बिष्ट, कामनी ने बाजी मारी। जबकि फैंसी ड्रेस में दीवाकर पंत, अर्पिता बेलवाल, यथार्थ पपने, रंजना शाह, श्रद्धा जोशी, लतिका जोशी, उन्नति पवार, नेहा बेलवाल तथा दीक्षा अधिकारी सब पर भारी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed