फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Kailash Bora, candidate for the city president of the trade association Garuda, passed away

व्यापार संघ गरुड़ के नगर अध्यक्ष के उम्मीदवार कैलाश बोरा का निधन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
Kailash Bora, candidate for the city president of the trade association Garuda, passed away
व्यापार संघ गरुड़ के पूर्व नगर अध्यक्ष कैलाश बोरा - फोटो : GARUD
व्यापार संघ गरुड़ के पूर्व नगर अध्यक्ष कैलाश बोरा(58) का हल्द्वानी में इलाज के दौरान निधन हो गया है। वह व्यापार संघ गरुड़ के नगर अध्यक्ष पद के उम्मीदवार भी थे। उनके निधन पर व्यापार संघ गरुड़ ने चुनाव स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन

अंतिम संस्कार बागेश्वर में सरयू गोमती के तट पर किया गया। निधन पर गरुड़ और टानीखेत बाजार बंद रहा है। पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, भाजपा के जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, व्यापार संघ के जिलाध्यक्ष बबलू नेगी, अखिल जोशी, सांसद प्रतिनिधि घनश्याम जोशी, ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट, इंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व प्रमुख भरत फर्स्वाण, संजय फर्स्वाण, मंगल राणा, टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष महेश बोरा, टानीखेत व्यापार संघ के अध्यक्ष प्रेम सिंह नेगी, बागेश्वर के नगर अध्यक्ष हरीश सोनी, व्यापार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज अरोड़ा ने गहरा दु:ख जताया है।
विज्ञापन

व्यापार संघ के जिलाध्यक्ष बबलू नेगी ने बताया कि व्यापार संघ की गरुड़ नगर इकाई के लिए मतदान होना था। बोरा के निधन पर संगठन की जिला कार्यकारिणी ने चुनाव स्थगित कर दिया है। चुनाव की तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed