{"_id":"6643ab547c24b5796802af44","slug":"jhoda-chancharis-pomp-colors-of-culture-spread-in-somnath-fair-almora-news-c-232-1-alm1001-111929-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: सोमनाथ मेले में झोड़ा, चांचरी की धूम, बिखरे संस्कृति के रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: सोमनाथ मेले में झोड़ा, चांचरी की धूम, बिखरे संस्कृति के रंग
Tue, 14 May 2024 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 14 May 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
मासी में आयोजित सोमनाथ मेले में जुटी लोगों की भीड़। संवाद
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। मासी में आयोजित ऐतिहासिक और पौराणिक सोमनाथ मेले में लोगों की भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कलाकारों ने झोड़ा, चांचरी गायन कर संस्कृति के रंग बिखेरे।
मासी में आयोजित सोमनाथ मेले के तीसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। सोमनाथ मैदान में कलाकारों ने झोड़े, चांचरी, भगनौल का गायन किया। इनका आनंद लेने के लिए दर्शकों की भीड़ जुटी रही। वहीं गेवाड़ घाटी म्यूजिकल ग्रुप की तरफ से मां नंदा जागर का गायन हुआ। इस दौरान कलाकारों ने कुमाऊंनी, गढ़वाली गीतों की भी मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोविंद सिंह, विशिष्ट अतिथि दिनेश शर्मा रहे। मेले में सजीं दुकानों में लोगों ने जमकर खरीदारी भी की। संवाद
सोमनाथ मंदिर में रही भक्तों की भीड़
चौखुटिया। क्षेत्र की आस्था का केंद्र सोमनाथ मंदिर में भक्तों की भीड़ जुटी रही। दूर-दराज से पहुंचे लोगों ने विधि-विधान से पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। पूरे दिन मंदिर में भक्तों का पहुंचना जारी रहा। संवाद