{"_id":"63896648d25a0126dc4036268e04bf70","slug":"jeep-kurk-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रमिकों की ग्रेच्युटी के भुगतान को वन विभाग की जीप कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रमिकों की ग्रेच्युटी के भुगतान को वन विभाग की जीप कुर्क
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Tue, 22 Dec 2015 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिविल एवं सोयम वन प्रभाग अल्मोड़ा ने सेवानिवृत्त वन श्रमिकों को 2.60 लाख रुपये ग्रेच्युटी का लंबे समय से भुगतान नहीं किया है। श्रमिकों की शिकायत पर उप श्रमायुक्त कुमाऊं क्षेत्र हल्द्वानी (नैनीताल) ने सिविल एवं सोयम वन प्रभाग अल्मोड़ा के खिलाफ आरसी काट दी है। धनराशि की वसूली के लिए प्रशासन ने विभाग का बुलेरो कैंपर वाहन कुर्क कर लिया है। जीप की नीलामी करके श्रमिकों को ग्रेच्युटी का भुगतान किया जाएगा।
प्रभागीय वनाधिकारी सिविल सोयम वन प्रभाग अल्मोड़ा कार्यालय ने सेवानिवृत्त श्रमिकों को एक साल से 2,60,134 रुपये की ग्रेच्युटी का भुगतान नहीं किया है। भुगतान को लेकर श्रमिकों ने करीब छह माह पूर्व उप श्रमायुक्त कुमाऊं क्षेत्र हल्द्वानी (नैनीताल) के यहां गुहार लगाई थी। इसके बाद भी वन विभाग ने सेवानिवृत्त श्रमिकों को ग्रेच्युटी का भुगतान नहीं किया और उप श्रमायुक्त कुमाऊं ने वसूली के लिए वन विभाग की आरसी काट दी। भुगतान जमा नहीं करने पर प्रशासन ने वन विभाग के बुलेरो कैंपर संख्या यूके 01-जीए-0187 कुर्क कर जब्त कर लिया है।
उप जिलाधिकारी रिंकू बिष्ट ने कहा है कि जल्द ही वाहन की नीलामी कर धनराशि वसूली जाएगी। इसके बाद श्रमायुक्त के माध्यम से श्रमिकों की ग्रेच्युटी का भुगतान किया जाएगा। कुर्की की कार्रवाई के दौरान तहसीलदार मोहन नेगी सहित अन्य राजस्व कर्मी मौजूद थे। इधर जिलाधिकारी सविन बंसल ने अधिकारियों को चेताया है कि सरकारी धन की वसूली में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन विभागों की देयता अवशेष है वह समय से धनराशि जमा करें। अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।