फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   It took seven years to get the insurance amount

Almora News: बीमा की राशि मिलने में लग गए सात साल

Wed, 24 Jan 2024 12:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 24 Jan 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
It took seven years to get the insurance amount
अल्मोड़ा। पीड़ित को ट्रैक्टर दुर्घटना के सात साल बाद बीमा की राशि मिलेगी। जिला उपभोक्ता प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष रमेश कुमार जायसवाल और सदस्य विद्या बिष्ट ने बीमा कंपनी को 2.5 लाख रुपये के भुगतान के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


जिला नैनीताल हल्द्वानी के टेढ़ी पुलिया निवासी विकास अग्रवाल ने अपने ट्रैक्टर संख्या यूए 04 डी 8319 का छह दिसंबर 2006 को हल्द्वानी परिवहन विभाग में पंजीकरण करवाया था। उसने यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड मालरोड, जिला अल्मोड़ा के शाखा प्रबंधक के माध्यम से ट्रैक्टर का बीमा करवा, जो 17 नवंबर 2015 से 16 नवंबर 2016 की मध्य रात्रि तक के लिए वैध था। बीमा कंपनी की तरफ से ट्रैक्टर की बीमित राशि 1,74,600 रुपये थी। 16 नवंबर 2016 की दोपहर तीन बजे ट्रैक्टर चंपावत जिले में दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया और चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

ट्रैक्टर मालिक ने बीमा कंपनी को इसी तिथि को ही मौखिक और 19 नवंबर को लिखित रूप में घटना की सूचना दी। सर्वेयर ने मौके पर पहुंच ट्रैक्टर को खाई से निकालकर हल्द्वानी भेज दिया। चार लाख रुपये ट्रैक्टर की मरम्मत में लग गए। जब पीड़ित ने बीमा कंपनी में क्लेम किया तो उसे भुगतान नहीं किया गया। उसने 23 नवंबर 2019 को जिला उपभोक्ता प्रतितोष आयोग में वाद दायर किया। परिवादी के अधिवक्ता भास्कर पांडे ने बताया कि आयोग ने बीमा कंपनी को पालिसी के 1,74,600 रुपये, क्षति पूर्ति 25000, नोटिस व्यय के 1000, वाद व्यय के 5000 रुपये भुगतान करने के आदेश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed