फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Irregularities in Development Works

विकास कार्यों में अनियमितताओं की जांच शुरू

Wed, 09 Jan 2019 11:06 PM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Published by: Almora desk Updated Wed, 09 Jan 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Irregularities in Development Works
अनियमितताओं की जांच करती टीम। - फोटो : अमर उजाला

 ग्राम पंचायत दुभणा में विकास कार्यों में अनियमितताओं की जांच शुरू हो गई है। विकास समिति दुभणा  गत दिनों एसडीएम से मुलाकात कर जांच में हो रही देरी पर नाराजगी जता चुकी है।  इधर लोनिवि के सहायक अभियंता एनएस रावत के नेतृत्व जांच टीम दुभणा गांव पहुंची। वहां समिति के पदाधिकारी भी मौजूद थे। समिति ने जिन योजनाओं में गड़बड़ी की आशंका जताई थी, उनके बारे में पड़ताल की गई। जांच टीम ने बताया कि आरटीआई के तहत दी गई सूचनाओं में काफी फर्क है।  

विज्ञापन


 विकास समिति दुभणा ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों में घोर अनियमितताओं को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रही है। जब कहीं से भी जांच शुरू नहीं हुई तो समिति ने एसडीएम से मुलाकात की। कहा कि सूचना के अधिकार में विकास कार्यों की गलत सूचनाएं दी गई हैं। एक ही योजना को आरटीआई के जवाब में अलग-अलग धनराशि दशाई गई है।
विज्ञापन


इस तरह की कुल तीन योजनाएं हैं। सूचना के अधिकार अधिनियम के अंतर्गत जो सूचनाएं मनरेगा मद में दर्शाई गई हैं, उनमें भी काफी अनियमितताएं हो सकती हैं। लोनिवि के सहायक अभियंता एनएस रावत के नेतृत्व में एडीसीओ उदयवीर सिंह सहित तमाम अधिकारी गांव  पहुंचे और अनियमितताओं की जांच शुरू कर दी है। इस दौरान वहां समिति के सभी पदाधिकारी और अन्य ग्रामीण भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed