फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   In the five -day art exhibition started Ssj campus

एसएसजे परिसर में पांच दिनी कला प्रदर्शनी शुरू

Sun, 29 May 2016 11:56 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
ब्यूराे/अमर उजाला, अल्मोड़ा। Updated Sun, 29 May 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
 In the five -day art exhibition started Ssj campus
अल्मोड़ा में लगी चित्रकला प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा। हाईकोर्ट के न्यायाधीश सर्वेश कुमार गुप्ता ने कहा है कि जो बात शब्द नहीं कर सकते चित्रों के माध्यम से उसे बखूबी अभिव्यक्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा नगर संस्कृति की धरोहर है। इसे सजाने और संवारने को युवा पीढ़ी के साथ ही सभी को सजग रहना चाहिए। वह एसएसजे परिसर में दृश्य कला विभाग की पांच दिनी अखिल भारतीय कला प्रदर्शनी अनुभूति के उद्घाटन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिक्षा ग्रहण करने के साथ ही भारतीय दर्शन, संस्कृति, सभ्यता और सांस्कृतिक धरोहरों को आगे बढ़ाना युवा पीढ़ी का दायित्व है। उन्होंने कलाकारों द्वारा प्रदर्शित  चित्रों की सराहना की। विशिष्ट अतिथि पद्मश्री डॉ. यशोधर मठपाल ने कहा कि कला एक साधना है। लगातार परिश्रम और जिज्ञासा से कला में निखार बढ़ते जाता है। एक सफल कलाकार को भावनाओं को उकेरने का सजग प्रहरी होने के साथ ही धैर्यवान होना भी जरूरी है।
विज्ञापन


अध्यक्षता करते हुए कुविवि के कुलपति प्रो. एसएस धामी ने भी विचार रखे। विभागाध्यक्ष डॉ. सोनू द्विवेदी ने प्रदर्शनी के बारे में जानकारी देते हुए सभी का आभार जताया।  इस मौके पर एडीजे अशोक कुमार सिंह, सीजेएम अर्चना सागर, पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, प्रो. एसए हामिद, प्रभात चौधरी आदि मौजूद थे। प्रदर्शनी में उत्तराखंड के अलावा पंजाब, राजस्थान, यूपी, दिल्ली आदि प्रदेशों के कलाकार भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed