{"_id":"6a230e980f7873272409ea08","slug":"husband-beats-wife-to-death-with-sticks-spreads-panic-in-the-area-almora-news-c-232-1-alm1019-144403-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: लाठी-डंडों से हमलाकर पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, क्षेत्र में फैली सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: लाठी-डंडों से हमलाकर पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, क्षेत्र में फैली सनसनी
विज्ञापन
मौलेखाल(अल्मोड़ा)। सल्ट ब्लॉक के खुमाड़ ग्रामसभा में बीते बृहस्पतिवार रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई। जहां घरेलू विवाद के दौरान एक युवक पर अपनी पत्नी की हत्या करने का आरोप है। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खुमाड़ निवासी 32 वर्षीय दीपक खर्कवाल पुत्र प्रकाश चंद्र ने कथित रूप से अपनी पत्नी भूमिका उर्फ पूजा चंद्रा (25) के साथ हुए विवाद के दौरान उस पर डंडे से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
स्थानीय लोगों की सूचना पर सल्ट थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह पुलिस टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए रानीखेत से पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) बलवंत सिंह रावत भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया जिसने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है व मौत के अन्य संभावित कारणों की भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार दीपक खर्कवाल ने करीब तीन वर्ष पूर्व रामनगर निवासी भूमिका उर्फ पूजा चंद्रा से प्रेम विवाह किया था। स्थानीय लोगों के अनुसार विवाह के बाद से दोनों के बीच समय-समय पर विवाद होते रहते थे। बृहस्पतिवार को हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक रूप ले बैठा। शुक्रवार को तहसीलदार आबिद अली ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई पूरी की जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेज दिया गया।
बताया जा रहा है कि आरोपी के परिवार में उसकी वृद्ध मां रहती हैं जबकि उसके पिता प्रकाश चंद्र मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए जाते हैं। घटना के बाद से आरोपी फरार है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
कोट
मृतका के भाई की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। -बलवंत सिंह रावत, सीओ
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
पंचनामे की कार्रवाई करने के बाद शव को रानीखेत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। -आबिद अली, तहसीलदार, सल्ट