फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Hotel Management Institute starts reaching EVM

होटल मैनेजमेंट संस्थान में ईवीएम पहुंचना शुरू

Thu, 11 Apr 2019 11:51 PM IST
दीपक नेगी अल्मोड़ा।
अल्मोड़ा। Published by: दीपक नेगी Updated Thu, 11 Apr 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Hotel Management Institute starts reaching EVM
राजकीय होटल मैनेजमेंट संस्थान पहुंचती पोलिंग पार्टियां। - फोटो : amar ujala
 लोकसभा चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान संपन्न होने के बाद देर शाम पोलिंग पार्टियां मतगणना स्थल होटल मैनेजमेंट संस्थान पहुंचना शुरू हो गई है। सबसे पहले 6:20 बजे पर 118 नंबर की पोलिंग पार्टी (वन विभाग) पहुंची। पोलिंग पार्टी ने मतगणना स्थल राजकीय होटल मैनजमेंट संस्थान में ईवीएम तथा वीवीपैट मशीन जमा कराई।
विज्ञापन


देर रात तक पोलिंग पार्टियों के पहुंचने का सिलसिला जारी था। करबला से कुछ पोलिंग पार्टियों को मतगणना स्थल राजकीय होटल मैनेजमेंट संस्थान तक पैदल जाना पड़ा। इससे पोलिंग पार्टियों में नाराजगी दिखी। पोलिंग पार्टियों ने मतगणना स्थल पहुंच कर ईवीएम और वीवीपैट मशीनें जमा की। सायं तक दर्जनभर पोलिंग पार्टियां होटल मैनेजमेंट संस्थान पहुंच गई थी। दूरस्थ ग्रामीण इलाकों से देर रात तक पोलिंग पार्टियां मतदान स्थल राजकीय होटल मैनेजमेंट संस्थान पहुंचेंगी। ईवीएम मशीनों को विधानसभा वार स्ट्रांग रूम में रखा जा रहा है। एचएम में एसएसबी के सशस्त्रत्त् जवानों के हवाले सुरक्षा व्यवस्था है। वहां सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। इस मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा, मुख्य विकास मनुज गोयल समेत अन्य अधिकारी और कार्मिक मौजूद थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed