{"_id":"ba9418f555e66a5b3747599b0d3f19f2","slug":"holi-hindi-news-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कल्याण संस्था ने शुरू की होलीकोत्सव की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला कल्याण संस्था ने शुरू की होलीकोत्सव की तैयारी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Mon, 01 Feb 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महिला कल्याण संस्था हर वर्ष की तरह ही इस बार भी नगर में होलीकोत्सव आयोजित करेगी। संस्था की बैठक में होलीकोत्सव की तैयारियों पर चर्चा हुई। तय हुआ कि इस बार कुमाऊं के सभी जिलों से महिला होल्यारों की टीमों को आमंत्रित किया जाएगा।
संस्था की सचिव पुष्पा सती ने बताया कि दो दिवसीय होलीकोत्सव 12 मार्च से नंदादेवी मंदिर प्रांगण में होगा। पहले दिन अल्मोड़ा की टीमें भागीदारी करेंगी। होली गायन, नृत्य और स्वांग प्रदर्शन के आधार पर पहले तीन स्थान पर रहने वाले महिला दल 13 मार्च को कुमाऊं के अन्य जिलों की टामों के साथ प्रस्तुतियां देंगे। 13 मार्च को प्रात: नगर में सांस्कृतिक जुलूस भी निकलेगा। अव्वल रहने वाले दलों को पुरस्कार दिए जाएंगे। बैठक में रीता दुर्गापाल, लता बोरा, निर्मला जोशी, राधिका जोशी, चंद्रा अग्रवाल, सुनैना मेहरा, मंजू अग्रवाल, मंजू रावत, अनीता रावत, सरला बिष्ट, कल्पना जोशी, दीपा जोशी आदि मौजूद थे।