फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Hindi Day in Almora

अंतरराष्ट्रीय भाषा की ओर तेजी से आगे बढ़ रही है हिंदी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Hindi Day in Almora
अल्मोड़ा के राजकीय संग्रहालय में हुई गोष्ठी के दौरान लोकगीत गाते युवा। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। विश्व हिंदी दिवस पर कलाकारों और साहित्यकारों की सृजन को समर्पित संस्था युवा संवाद की ओर से गोविंद बल्लभ पंत राजकीय संग्रहालय सभागार में हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि हिंदी अंतरराष्ट्रीय भाषा के रूप में पहचान बनाने की ओर तेजी से अग्रसर है। हिंदी का भविष्य उज्ज्वल दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इंटरनेट का प्रसार बढ़ने से हिंदी को काफी फायदा मिला है। हिंदी जानने वाले इंटरनेट की दुनिया पर सक्रिय हुए हैं, जिससे हिंदी के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ा है। इस मौके पर उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद की मशहूर कहानी ईदगाह का वाचन किया गया। साहित्यकार कपिलेश भोज ने लोगों से हिंदी भाषा को बढ़ावा देने का आह्वान किया। इस मौके पर युवा चित्रकार भास्कर भौर्याल, विदुषी शर्मा, रुचिका रावत, अजरा परवीन की पेंटिंग की प्रदर्शनी लगाई गई। भास्कर और ललित मोहन ने हुड़के की थाप पर लोकगीत प्रस्तुत किए। युवा संवाद के संयोजक कुणाल तिवारी ने संस्था के उद्देश्यों की जानकारी दी। गोष्ठी में शंभू राणा, अजय सिंह मेहता, अजय मित्र सिंह बिष्ट, भास्कर भौर्याल, ललित मोहन, त्रिलोक सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे। संचालन डॉ. दीपा तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed