फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Help for the helpless and poor from the neki ki deewar

नेकी की दीवार से मिलेगी असहाय और गरीबों को सहायता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Help for the helpless and poor from the neki ki deewar
नेकी की दीवार कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर मौजूद जनप्रतिनिधि। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। असहाय और जरूरतमंद लोगों के लिए स्थानीय नागरिकों ने एक शानदार पहल शुरू की है। यहां राजकीय अस्पताल परिसर में नेकी की दीवार कार्यक्रम के माध्यम से जरूरतमंदों को कपड़े मुहैया कराने की मुहिम भी शुरू हो चुकी है। लोग यहां कपड़े दान कर सकते हैं और जरूरतमंद लोग यहां से कपड़े प्राप्त कर सकेंगे। नेकी की दीवार कपड़ों से इस तरह सज गई कि मानों कोई सेल लगी हो।
विज्ञापन

सर्दियों में कई लोगों के पास जरूरत के मुताबिक कपड़े नहीं हैं। ऐसे में स्थानीय लोगों ने नेकी की दीवार कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें राहत पहुंचाने की पहल शुरू की है। दीवार कार्यक्रम का उद्घाटन राजकीय अस्पताल में छावनी उपाध्यक्ष मोहन नेगी और राजकीय अस्पताल के अधीक्षक डॉ. डीएस नेई ने किया। वक्ताओं ने कहा कि लोग निष्प्रोज्य कपड़े यहां दान कर सकते हैं।
विज्ञापन

छावनी उपाध्यक्ष मोहन नेगी ने स्थानीय लोगों के इन प्रयासों की सराहना की और संपन्न लोगों से इस कार्य में मदद करने की अपील की। कार्यक्रम में व्यापार संघ महामंत्री हर्ष पंत, कामरान कुरेशी, ज्योति साह मिश्रा, नईम खान, डा. दीप पार्की, खजान जोशी, मनोज अग्रवाल, अतुल अग्रवाल सहित तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed