{"_id":"673cd095424f5703830b4543","slug":"health-news-in-district-almora-news-c-232-1-shld1003-120317-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: अल्मोड़ा जिले को ऑडियोलॉजिस्ट की दरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: अल्मोड़ा जिले को ऑडियोलॉजिस्ट की दरकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिले के अस्पतालों सहित मेडिकल काॅलेज के अधीन बेस अस्पताल में ऑडियोलॉजिस्ट के अभाव से बधिर लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन मरीजों की प्रारंभिक जांच तो अस्पतालों में हो रही है लेकिन टेस्ट कराने के लिए उन्हें हल्द्वानी, बरेली आदि महानगरों के लिए रेफर करना पड़ रहा है।
जिले में दिव्यांग लोगों के लिए मेडिकल बनाने और दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनाने की सुविधा तो दी गई है लेकिन किसी व्यक्ति की बधिरता कितनी प्रतिशत है, इसकी जांच के लिए उन्हें हल्द्वानी, बरेली आदि महानगरों की दौड़ लगानी पड़ रही है। जिले में अधिकतर दिव्यांग के प्रमाणपत्र जिला अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में बनाए जाते हैं लेकिन बीआरए (ब्रेनस्टेम इवोक्ड रिस्पांस ऑडियोमेट्री) टेस्ट के लिए ऑडियोलॉजिस्ट ही नहीं है।
ऑडियोलॉजिस्ट क्या काम करते हैं?
ऑडियोलॉजिस्ट एक स्वास्थ्य विशेषज्ञ होता है जो श्रवण, संतुलन और सुनने संबंधी समस्याओं का निदान, उपचार और प्रबंधन करता है। इसमें श्रवण परीक्षण, सुनने संबंधी समस्याओं का उपचार, श्रवण यंत्रों का चयन और फिटिंग करना आदि का उपचार किया जाता है।
विज्ञापन
बीआरए (ब्रेनस्टेम इवोक्ड रिस्पांस ऑडियोमेट्री) टेस्ट क्या है?
बीआरए (ब्रेनस्टेम इवोक्ड रिस्पांस ऑडियोमेट्री) टेस्ट एक ऑडियोलॉजिकल टेस्ट है जो कान और मस्तिष्क के बीच ऑडिटरी पाथवे की जांच करता है। श्रवण हानि का पता लगाना, कान और मस्तिष्क के बीच ऑडिटरी पाथवे की जांच करना, मस्तिष्क की ऑडिटरी प्रोसेसिंग क्षमता आदि होती है।
जिले के अस्पतालों में बधिर लोगों की जांच तो की जा रही है लेकिन उनके टेस्ट कराने की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसके लिए ऑडियोलॉजिस्ट की तैनाती के लिए शासन को पत्राचार किया जा रहा है। विशेषज्ञ की तैनाती होने के बाद यह समस्या समाप्त हो जाएगी और लोगों को लाभ मिलेगा। शासन को फिर से पत्र लिखा गया है। जल्दी ही तैनाती किए जाने की उम्मीद है। -डाॅ. आरसी पंत, सीएमओ, अल्मोड़ा।