फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Happy new Year in Almora

नए साल के पहले दिन जिले भर के मंदिरों में रही श्रद्धालुओं की भीड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Happy new Year in Almora
नए साल के पहले दिन अल्मोड़ा के विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में दर्शन को उमड़े श्रद्धालु। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। कोविड-19 संक्रमण के खौफ के बीच लोगों ने नए साल के पहले दिन की शुरुआत मंदिरों में भगवान की पूजा और दर्शन कर की। नव वर्ष के पहले दिन चितई स्थित प्रसिद्ध ग्वल देवता मंदिर, विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम, नंदादेवी मंदिर समेत कई प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। लोगों ने मंदिरों में मत्था टेका और मन्नतें मांगी। उन्होंने भगवान से कोरोना से बचाने की भी दुआ की।
विज्ञापन

नए साल के पहले दिन शुक्रवार तड़के से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं का आना-जाना शुरू हो गया था। चितई स्थित प्रसिद्ध ग्वल देवता मंदिर, जागेश्वर धाम, नंदादेवी मंदिर, मुरली मनोहर मंदिर, बद्रेश्वर मंदिर, बानड़ी देवी मंदिर समेत नगर के आसपास से मंदिरों में दर्शन और पूजा के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। दिनभर श्रद्धालुओं का मंदिरों में आना जाना रहा। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा कर परिवार की खुशहाली और लोगों को कोरोना से बचाने की दुआ मांगी। इधर कई लोगों ने नए साल के उपलक्ष्य में घरों में भजन कीर्तन भी किए। इधर जैंती तहसील के ग्वल देवता मंदिर चौकुना, पावनेश्वर धाम पुभाऊं, एडद्यो आदि मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। लमगड़ा ब्लॉक के विष्णु मंदिर डोल, एडी मंदिर छड़ौजा, मां विंध्यवासिनी, पंचदेवलेश्वर, माता कौमारी आदि मंदिरों में लोगों ने पूजा, अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed