फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Haldwani's miscreants opened fire in Dwarahat, three arrested

Almora News: हल्द्वानी के बदमाशों ने द्वाराहाट में की फायरिंग, तीन गिरफ्तार

Sat, 16 Aug 2025 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 16 Aug 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Haldwani's miscreants opened fire in Dwarahat, three arrested
अल्मोड़ा। जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लाॅक प्रमुख पद के चुनाव के दिन मतदान के बाद द्वाराहाट में हुए फायरिंग कांड का पुलिस ने 36 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। आपराधिक षड्यंत्र रचकर जानलेवा हमला करने के आरोप में तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने चुनावी रंजिश फायरिंग की।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा ने शनिवार को पुलिस कार्यालय में बताया कि चुनाव के दिन मतदान के बाद द्वाराहाट में फायरिंग हुई थी। 15 अगस्त को कैलाश भट्ट ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि दीपक किरौला, सोनू धमेला, गौरव नेगी व अन्य ने ब्लॉक प्रमुख चुनाव के बाद एक राय होकर आपराधिक षड्यंत्र के तहत उनके होटल में आकर उन्हें निशाना बनाते हुए रिवाल्वर से गोली चलाकर हत्या का प्रयास किया। विरोध करने पर गालीगलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर द्वाराहाट थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया। एसएसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक हरबंश सिंह और सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के निर्देशन व थानाध्यक्ष द्वाराहाट अवनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीमें गठित की गईं। टीमों ने विभिन्न स्थानों के करीब 50 सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
इसके बाद शनिवार तड़के करबला से 200 मीटर बेस अस्पताल रोड से स्कॉर्पियो सवार राहुल रावत (23) निवासी ग्राम फतेहपुर, थाना मुखानी, जिला नैनीताल, महेंद्र सिंह घनेला उर्फ सोनू घनेला (29) निवासी ग्राम पिठोली, थाना मुक्तेश्वर, जिला नैनीताल, हाल निवासी विवेक विहार थाना मुखानी, जिला नैनीताल, कमल पालीवाल (23) वर्ष निवासी ग्राम पनियाली कटथरिया, थाना मुखानी जिला नैनीताल को गिरफ्तार किया।


-

खाकी को देखकर आरोपी महेंद्र ने भीमताल के पास फेंका रिवाल्वर

अल्मोड़ा। फायरिंग की घटना के बाद आरोपी जब हल्द्वानी को लौट रहे थे तो भीमताल के पास चेकिंग कर रही पुलिस को देखकर उनके होश उड़ गए। आरोपी ने रिवाल्वर भीमताल के पास फेंक दी और वाहन को मोड़कर अल्मोड़ा की ओर भाग आए। यहां वाहन में ही चैन की नींद ली।

एसएसपी ने बताया कि महेंद्र सिंह घनेला का चेहरा रिवाल्वर से फायर करते हुए सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे व्यक्ति से मेल खा रहा था। महेंद्र सिंह घनेला उर्फ सोनू घनेला से घटना में प्रयुक्त रिवाल्वर के बारे में पूछा तो उसने सच उगल दिया। महेंद्र के मुताबिक जब वह वापस हल्द्वानी जा रहे थे तो भीमताल में ताल के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। पकड़े जाने के डर से उसने रिवाल्वर ताल में फेंक दी थी। इसके बाद तीनों वापस वाहन से अल्मोड़ा आए और यहां सुनसान जगह पर गाड़ी में ही सो रहे थे। संवाद



महेंद्र के खिलाफ हल्द्वानी और भवाली में पांच मुकदमे हैं दर्ज

आरोपी महेंद्र सिंह घनेला उर्फ सोनू घनेला का आपराधिक इतिहास रहा है। वह काफी दबंग है। उस पर विभिन्न थानों में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक महेंद्र पर थाना हल्द्वानी में तीन और भवाली में दो मुकदमे दर्ज है।



मारपीट और हंगामे मामले में कई पर केस दर्ज

द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट में ब्लाॅक प्रमुख के चुनाव में मतदान से एक दिन पूर्व दो लोगों के अपहरण, मतदान दिवस पर हंगामा, ईंट पत्थर चलने, फायरिंग आदि विभिन्न मामलों में कई लोगों पर केस दर्ज हुआ है।



नवीन मैनाली की ओर से चौकुनी में उनके वाहन को रोक कर दो क्षेत्र पंचायत सदस्यों के पतियों के अपहरण के मामले में महेंद्र बिष्ट के विरुद्ध 126 (2), 140 (3) बीएनएस की धाराओं में रानीखेत में जीरो एफआईआर दर्ज हुई है।

कैलाश भट्ट ने दीपक किरौला और कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर जान से मारने की कोशिश और उनके होटल पर गोली चलाने को लेकर द्वाराहाट थाने में केस दर्ज कराया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। दूसरे पक्ष के राजेंद्र किरौला ने मारपीट एवं फायरिंग को लेकर तहरीर दी। पुलिस ने दीपक किरौला और उसके समर्थकों के विरुद्ध एनएच मोटर मार्ग जाम करने को लेकर केस दर्ज किया है।

सीओ विमल प्रसाद का कहना है कि क्षेत्र पंचायत सदस्य के पतियों के अपहरण मामले में महेंद्र सिंह बिष्ट के विरुद्ध द्वाराहाट थाने में जीरो एफआईआर दर्ज हुई थी। मामला रानीखेत ट्रांसफर हो गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed