फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Guddu Bhai, who dissolves sweetness in his mouth, is no more

मुंह में मिठास घोलने वाले गुड्डू भाई नहीं रहे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Guddu Bhai, who dissolves sweetness in his mouth, is no more
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा आए और गुड्डू की जलेबी नहीं खायी तो क्या खाक अल्मोड़ा आए। यह बातें अब यादें बनकर रह गई हैं क्योंकि इन बातों से ताल्लुक रखने वाला और मुंह में मिठास घोलने वाला चला गया...। नगर के कारखाना बाजार स्थित जलेबी व्यवसायी लीलाधर जोशी ‘गुड्डू’ का शुक्रवार को 54 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया है। लोग उनके हाथ की बनी जलेबियों को बड़े चाव से खाते थे।
विज्ञापन

देश को आजादी मिलने के बाद केशव दत्त जोशी ने 1951 में अल्मोड़ा के कारखाना बाजार में जलेबी की दुकान खोली। उनके निधन के बाद पुत्र दिनेश जोशी और लीलाधर जोशी ने पिता का कारोबार संभाला। दुकान में काम अधिक होने पर भाई दीप जोशी भी हाथ बंटाते थे। वर्तमान में दिनेश जोशी और लीलाधर जोशी ही जलेबी बनातेे थे।
विज्ञापन

यूं को शहर में कई स्थानों पर जलेबी की दुकानें हैं लेकिन कारखाना बाजार स्थित इस दुकान की जलेबियों का स्वाद में कुछ और ही बात है। गरम तेल की कढ़ाई में मध्यम आंच में करीने से पिरोई गईं जलेबियां जब चाशनी में पड़ती थीं तो इनकी सोंधी महक से हर शख्स के कदम दुकान के सामने थम जाते थे। लीलाधर जोशी खुद जलेबी बनाते थे, अल्मोड़ा में शायद ही कोई ऐसा शख्स होगा जिन्होंने उनके हाथ से बनी जलेबियां न खाईं हों। नगर व्यापार मंडल के पूर्व नगर महासचिव दीप जोशी ने बताया कि पर्व, त्योहार के दिन तो दुकान में जलेबी के लिए लोगों की लंबी कतार लग जाती है। लीलाधर के आकस्मिक निधन से लोगों के मुंह से मिठास छिन गया है। नगर व्यापार मंडल के पूर्व नगर महासचिव दीप जोशी के बड़े भाई लीलाधर जोशी के निधन पर सूरज साह, किशन गुरुरानी, मनोज अरोड़ा, श्याम लाल साह, ललित कार्की, दीपक साह, दिनेश गोयल, दीप लाल साह आदि ने लीलाधर जोशी के निधन पर शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed