अल्मोड़ा। लमगड़ा ब्लॉक के न्याय पंचायत सिरसोड़ा में हुई बैठक में विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने कार्यकर्ताओं से पार्टी संगठन की मजबूती का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा गरीबों और जरूरतमंदों के हित में कार्य किया है। पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। न्याय पंचायत सिरसोड़ा की नई कमेटी चुनी गई। इसके लिए मनोज रावत अध्यक्ष, पंकज बिष्ट उपाध्यक्ष, रमेश सिंह महामंत्री, कुंदन सिंह फर्त्याल महासचिव, हिमांशु नगरकोटी सचिव, दीपक फर्त्याल कोषाध्यक्ष, बलवंत नैनवाल मीडिया प्रभारी, लाल सिंह अधिकारी संरक्षक चुने गए। विधायक कुंजवाल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया। न्याय पंचायत अध्यक्ष मनोज रावत ने अध्यक्षता की। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष दीवान सतवाल, रमेश शर्मा, मोहन नगरकोटी, विशन लाल, राजू बिनवाल, कुंदन कुंजवाल, गौरव बिष्ट, प्रकाश जोशी, विनोद राम, मोहित बिष्ट आदि रहे।