फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Golju Festival at Malla Mahal to begin on October 22.

Almora News: 22 अक्तूबर से शुरू होगा मल्ला महल में गोल्ज्यू महोत्सव

Mon, 05 Oct 2026 01:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 05 Oct 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Golju Festival at Malla Mahal to begin on October 22.
अल्मोड़ा। सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा अक्तूबर माह में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के विभिन्न रंगों से सराबोर नजर आएगी। इस महीने विभिन्न स्थानों पर रामलीला मंचन, माता की चौकी समेत कई धार्मिक आयोजन होंगे। वहीं दशहरा के बाद नगर का मल्ला महल लोक संस्कृति के रंग में रंगा दिखाई देगा। यहां 22 से 28 अक्टूबर तक गोल्ज्यू महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

संस्कार सांस्कृतिक एवं पर्यावरण संरक्षण समिति की ओर से आयोजित होने वाले इस महोत्सव में उत्तराखंड की लोक संस्कृति के साथ देश के विभिन्न राज्यों की लोक कलाओं की झलक देखने को मिलेगी। महोत्सव में लोक कलाकार अपनी पारंपरिक नृत्य और संगीत प्रस्तुतियों के माध्यम से विभिन्न राज्यों की संस्कृति से दर्शकों को रूबरू कराएंगे। महोत्सव के आयोजक संस्था के प्रकाश बिष्ट ने बताया कि महोत्सव में उत्तराखंड के लोक संगीत और लोकनृत्य के साथ पश्चिम बंगाल का रायवंशी, गुजरात का सिद्धिधमाल, राजस्थान का शहरिया, जम्मू-कश्मीर का रुफ, मध्य प्रदेश का बधाई, हिमाचल प्रदेश का नाटी, हरियाणा का फाग और असम का बिहू प्रमुख आकर्षण होंगे। उन्होंने बताया कि न्याय के देवता गोल्ज्यू को समर्पित इस महोत्सव का उद्देश्य लोक संस्कृति और पारंपरिक कलाओं को मंच प्रदान करना है। महोत्सव के माध्यम से लोगों को देश के विभिन्न हिस्सों की लोक परंपराओं को करीब से जानने और समझने का अवसर मिलेगा। वहीं उत्तराखंड की संस्कृति को देश भर में प्रचार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed