{"_id":"5bb10c46867a5570e67e1e60","slug":"girl-s-team-of-the-district-running-basketball","type":"story","status":"publish","title_hn":"बास्केटबॉल की उपविजेता रही जिले की बालिका टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बास्केटबॉल की उपविजेता रही जिले की बालिका टीम
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Sun, 30 Sep 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
बास्केटबाल की उपविजेता जिले की बालिका टीम के खिलाड़ी ट्राफी के साथ और अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
शहीद सैनिक स्कूल नैनीताल में हुई राज्य स्तरीय अंडर 14 बास्केटबॉल प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में अल्मोड़ा जिले की टीम उपविजेता रही।
प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। बालक वर्ग में फैजल मलिक और बालिका वर्ग में दीपिका राणा, वर्तिका बिष्ट, करिश्मा कांडपाल का चयन राज्य की टीम में हुआ है। यह खिलाड़ी छत्तीसगढ़ में होने वाली आगामी राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में राज्य की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
खिलाड़ियों के चयन पर मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) हर्ष बहादुर चंद, जिला खेल समन्वयक नवीन वर्मा, टीम प्रभारी भूपाल सिंह चिलवाल, कमल तिवारी, इंद्रा अल्मियां, सुरेश वर्मा, सुनील बिष्ट, कैलाश डोलिया, प्रमोद महरा, गणेश शाही, पंकज टम्टा, शिवराज बनकोटी आदि ने खुशी जताई है।