{"_id":"56fd7b254f1c1bbf4cf00107","slug":"gb-pant-park-chaos","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंत पार्क को भी सुधारने की फुर्सत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंत पार्क को भी सुधारने की फुर्सत नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
Updated Fri, 01 Apr 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
जीबी पंत पार्क अल्मोड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। मालरोड में सड़क के किनारे स्थित भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत पार्क के बिजली के लैंप क्षतिग्रस्त हैं। सफाई के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। पार्क में कूड़ा पड़ा रहता है। फिर भी इस पार्क की स्थिति अन्य पार्कों से अच्छी है तो अनुमान लगाया जा सकता है कि दूसरे पार्क किस हालत में होंगे।
पालिका परिषद ने मालरोड में सेलाखोला वार्ड में भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत के नाम पर पार्क स्थापित कर रखा है। इस पार्क में पं. गोविंद बल्लभ पंत की मूर्ति स्थापित है। पार्क में रंगरोगन किया हुआ है। पार्क के मध्य में देवदार के विशालकाय दो पेड़ हैं। पेड़ों के तनों के चबूतरे बनाए गए हैं। साथ ही सीमेंट की बैंच भी बनाई गई हैं।
देवदार के इन पेड़ों में बेगनबोलिया की बेल लिपटी हुई है। फूल खिलने पर यह बेल यहां से गुजरने वाले लोगों और पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। पार्क में दो स्थानों पर दीवारों में चित्रकारी की गई है लेकिन, निर्माण के दौरान निचले स्थान पर दीवारें गंदी हो रखी हैं, लेकिन दीवारों में रंगरोगन नहीं किया गया गया है।
विज्ञापन
जिससे दीवारें काफी भद्दी लग रही हैं। पार्क में रात्रि में प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। अराजक तत्वों ने पार्क में लगाए गए बिजली के दो लैंप क्षतिग्रस्त कर रखे हैं लेकिन इन्हें दुरुस्त नहीं किया गया है। पार्क के मध्य में कूड़ा पड़ा है। सफाई व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। पालिका इस ओर ध्यन दे तो इसकी स्थिति सुधर सकती है।