फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Garbaje Heap at Garur

Almora News: लाल पुल क्षेत्र से नियमित नहीं उठ रहा है कूड़ा

Sun, 02 Feb 2025 12:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 02 Feb 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Garbaje Heap at Garur
गरुड़ (बागेश्वर)। नगर पंचायत क्षेत्र के गढ़सेर वार्ड में कूड़ा नियमित नहीं उठ रहा है। गरुड़ गंगा के किनारे कूड़े के ढेर लगे हैं। गंदगी से जहां नदी का पानी दूषित हो रहा है, वहीं आसपास के लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर पंचायत में कूड़ा निस्तारण का उचित प्रबंध नहीं होने से जगह-जगह कूड़े का अंबार लगा रहता है। लोग गरुड़ गंगा नदी के किनारे भी कूड़ा फेंक रहे हैं। नदी का पानी लोग सिंचाई के अलावा पीने के लिए भी प्रयोग करते हैं। नदी में कूड़ा डालने से नदी में गंदगी हो रही है। वार्ड निवासी हरीश जोशी, कैलाश जोशी, शशांक पांडे, नवीन खोलिया, मनीष नेगी ने वार्ड से नियमित कूड़ा उठाने की मांग की है। इधर, नगर पंचायत के ईओ अनुज कुमार ने बताया कि लाल पुल क्षेत्र से कूड़ा उठाने के निर्देश दिए गए हैं। नदी को स्वच्छ रखना सभी का कर्तव्य हैं। जो लोग नदी में कूड़ा डालते हुए पकड़े जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed