फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Garbage in Sarayu River

Almora News: सरयू और जैगन में डाला रहा कूड़ा

Mon, 26 Jun 2023 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 26 Jun 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Garbage in Sarayu River
सेराघाट के सरयू तथा जैगन नदियों इस तरह फेका जा रहा हैं कूड़ा। संवाद
धौलछीना (अल्मोड़ा)। सेराघाट में जीवनदायिनी सरयू नदी के किनारे कई स्थानों पर खुलेआम कूड़ा डाला जा रहा है जो नदी में समा रहा है। यहां नदी किनारे लगा कूड़े का ढेर स्वच्छ भारत अभियान की पोल खोल रहा है।
विज्ञापन

सेराघाट पुल से च्येटी तक सरयू नदी किनारे कई स्थानों पर लगे कूड़े के ढेर लगे हैं। इससे नदी दूषित हो रही है और इससे उठने वाली दुर्गंध से लोग परेशान हैं। इससे चिंतित स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने सफाई कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि घर-घर कूड़ेदान बांटने के बावजूद यहां हो रहा जल प्रदूषण रोका जाना चाहिए। सेराघाट के पास बहने वाली जैगन नदी भी लोगों और प्रशासन की लापरवाही से दूषित हो रही है। इस नदी के किनारे भी खुलेआम कूड़ा फेंका जा रहा है जो बारिश में बहकर नदी में समा रहा है। बूड़ाधार से बहने वाले च्येटी गधेरे का भी यही हाल है। इस गधेरे में फेंका जाने वाला कूड़ा भी सरयू में जा रहा है।
विज्ञापन




हर माह बाजार की सफाई कराई जाती है। बजट न होने से नियमित सफाई कर्मचारी रखना संभव नहीं है। बाजार में स्थापित कूड़ेदान के भर जाने के बाद इसे हटाया गया है। इससे जाम भी लग रहा था। - प्रमोद पांडे, अध्यक्ष, व्यापार मंडल, सेराघाट।
विज्ञापन
विज्ञापन


नदी में कूड़ा डालना गंभीर मामला है। मामले की जांच के लिए टीम मौके पर भेजी जाएगी। ऐसा करने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - गोपाल चौहान, एसडीएम, सदर (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed