फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Gandhi Chowk to be developed as a Himalayan sighting site

हिमालय दर्शन स्थल के रूप में विकसित हो गांधी चौक

Thu, 08 Mar 2018 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Thu, 08 Mar 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
Gandhi Chowk to be developed as a Himalayan sighting site
रानीखेत का गांधी चौक। - फोटो : अमर उजाला

गांधी चौक को हिमालय दर्शन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग आज तक पूरी नहीं हो सकी है। नगर के बीचों बीच स्थापित इस चौक से हिमालय की लंबी श्रंखलाओं के दीदार होते हैं। लोगों का मानना है कि यदि चौक की खूबसूरती बढ़ा दी जाए तो पर्यटकों के लिए मनोरंजन का साधन विकसित होगा, इससे यहां पर्यटक भी ठहर सकेंगे।  जागरूक लोगों ने कैंट बोर्ड को यहां पर इलेक्ट्रानिक लैंप पोस्ट लगाने, पर्यटक स्थलों की सूची लगाने सहित तमाम सुझाव भी दिए हैं।

विज्ञापन


मनोरंजन संसाधनों के अभाव के चलते पर्यटक सीजन में सैलानी यहां आते तो हैं, लेकिन ठहरते नहीं हैं। जिसका सीधा असर नगर के पर्यटन व्यवसाय पर पड़ता है। नगर का गांधी चौक सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र रहा है। यहां से पूरे नगर का शानदार दृश्य, हिमालय की लंबी श्रंखलाएं दिखाई देती हैं।
विज्ञापन


पर्यटक भी चौक में आकर कुछ देर के लिए ठहरते जरूर है। हालांकि कैंट समय -समय पर पार्क का सुंदरीकरण करता है। सामाजिक कार्यकर्ता डीएन बड़ोला ने पूर्व में छावनी परिषद को गांधी चौक को हिमालय दर्शन केंद्र के रूप में विकसित करने, चौक पर पर्यटन स्थलों की सूची लगाने, खूबसूरत बैंच लगाने, चारों ओर ग्रिल लगाने, पार्क के अंदर इलेक्ट्रानिक लैंप पोस्ट लगाने, बाहरी दीवार पर पेंटिंग करने, अंदर खूबसूरत टाइल्स लगान और पार्क को आकर्षक रूप देने के लिए इसका पुनर्निर्माण करने के सुझाव दिए थे। बड़ोला ने बताया कि इस संबंध में कैंट बोर्ड से आश्वासन तो मिले, लेकिन कार्य नहीं हुए हैं, इस संबंध में शीघ्र ही फिर कैंट बोर्ड की सीईओ से मुलाकात की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed