{"_id":"69444037eac774d6d80f6398","slug":"four-players-selected-for-national-jujitsu-championship-almora-news-c-232-1-shld1002-137683-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: चार खिलाड़ियों का राष्ट्रीय जूजित्सु चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: चार खिलाड़ियों का राष्ट्रीय जूजित्सु चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन
Thu, 18 Dec 2025 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 18 Dec 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जूजित्सु एसोसियेशन ऑफ इंडिया की ओर से 20 से 23 दिसंबर तक इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कांप्लेक्स हल्द्वानी में आयोजित होने जा रही राष्ट्रीय सब जूनियर और जूनियर जूजित्सु चैंपियनशिप में जिले के चार प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन उत्तराखंड राज्य की टीम में हुआ है।
वरिष्ठ जूजित्सु कोच और उत्तराखंड मार्शल आर्ट गेम्स कमेटी के उपसचिव यशपाल भट्ट ने बताया कि उत्तराखंड राज्य चैंपियनशिप के स्वर्ण और रजत पदक विजेता अल्मोड़ा नेशनल कराटे एकेडमी के चार खिलाड़ी माही बिष्ट, चांदनी, रजनी नेगी और योगेश बिष्ट राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। चारों खिलाड़ी विभिन्न भार वर्गों में जुजित्सु खेल की नेवाजा और फाइटिंग स्पर्धा में भाग लेंगे।
खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चयन होने पर जुजित्सु इंडिया के निदेशक प्रशासन एशियन कोच सतीश जोशी, जिलाधिकारी अंशुल सिंह, विधायक मनोज तिवारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्य, उप क्रीड़ा अधिकारी अरुण बंग्याल, विश्व पदक विजेता खिलाड़ी प्रज्ञा जोशी, राष्ट्रीय रेफरी निलेश जोशी, जिला ओलंपिक संघ के सचिव गोपाल खोलिया, कोच कुंदन सिंह आदि ने खुशी जताई है।