फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Four minor abductors

नशापान करते चार नाबालिग पकड़े

Thu, 20 Apr 2017 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Thu, 20 Apr 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन

स्कूली बच्चों और युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए पुलिस ने नगर के विभिन्न स्थानों, स्कूलों में व्यापक अभियान चलाया। एसएसपी डीएस कुंवर के नेतृत्व में गठित टीम ने चार नाबालिग युवकों को नशा करते हुए पकड़ा और उनके परिजनों को बुलाकर काउंसलिंग भी कराई। एसएसपी ने कालेजों में भी नशे के प्रति छात्रों को जागरूक करने के लिए एनएसयूआई, एबीवीपी और छात्रसंघ पदाधिकारियों के साथ भी बातचीत की और कालेज में आने वाले संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में तत्काल सूचना उपलब्ध कराने को कहा।

विज्ञापन


 नगर के विभिन्न स्थलों पर नशे के खिलाफ अभियान छेड़ते हुए एसएसपी द्वारा गठित पुलिस टीम ने चार नाबालिग युवकों को धूम्रपान और नशा करते हुए पकड़ा। नाबालिग युवकों के परिजनों को पुलिस कार्यालय बुलाकर एसएसपी ने नशे से बच्चों को दूर रखने में जिम्मेदार अभिभावक की भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस दौरान एसएसपी ने युवाओं को नशे की लत में धकेलने और नशे की सामग्री बेचने वालों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। काउंसलिंग के दौरान एसएसपी ने पकड़े गए नाबालिग युवकों को फटकार लगाते हुए भविष्य में नशा करते हुए पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी।
विज्ञापन


बाद में उन्होंने एसएसजे परिसर के छात्रसंघ पदाधिकारियों के अलावा छात्र संगठन एबीवीपी और एनएसयूआई के पदाधिकारियों से भी वार्ता की और कालेज में संदिग्ध रूप से घूमने वाले, नशा करने वालों के बारे में तत्काल सूचना उपलब्ध कराने को कहा। एसएसपी ने सामाजिक संगठनों, व्यापारियों, राजनीतिक दलों के सक्रिय सदस्यों से भी नशा करने वालों की जानकारी देने को कहा। नशे की सामग्री बेचने वालों के खिलाफ भी गुंडा एक्ट एवं गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की जाएगी। बैठक में निरीक्षक एलआईयू संतोष बगडवाल, उप निरीक्षक हरीश चंद्र पंत के अलावा छात्रसंघ अध्यक्ष अक्षय सुयाल, उपाध्यक्ष हीरा सिंह, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, प्रशांत कुमार, दीपेश भट्ट, सोनू रावत, चेतन आदि कई लोग मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed