फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Former Prime Minister Vajpayee remembered on his death anniversary

Almora News: पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को पुण्यतिथि पर किया याद

Sat, 17 Aug 2024 01:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 17 Aug 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Former Prime Minister Vajpayee remembered on his death anniversary
अल्मोड़ा/बागेश्वर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने सांसद कार्यालय में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।
विज्ञापन

इस दौरान हुई गोष्ठी में भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह ने कार्यकर्ताओं से वाजपेयी के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल ने कहा कि जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक के सफर में अटल बिहारी वाजपेयी का अविस्मरणीय योगदान रहा है। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजीव गुरूरानी, कैलाश गुरुरानी, महेश नयाल, प्रकाश भट्ट, मीना भैसोड़ा, देवाशीष नेगी, दर्शन रावत, लीला बोरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर बागेश्वर में पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने वाजपेयी के कार्यों को याद किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि वाजपेयी ने संगठन और सरकार में रहते हुए सदैव देश को आगे बढ़ाने का कार्य किया। विधायक पार्वती दास ने कहा कि अपने कार्यों से उन्होंने देश की राजनीति में उच्च मुकाम हासिल किया, और शिखर पुरुष के रूप में जाने गए। सेवानिवृत शिक्षक केशवानंद जोशी ने उनकी रचनाएं सुनाईं। यहां जिला महामंत्री संजय परिहार, जिला उपाध्यक्ष मथुरा प्रसाद, जिला मंत्री रवि करायत, मीडिया प्रभारी प्रकाश साह, कार्यालय मंत्री दयाल कांडपाल, नगर अध्यक्ष रमेश तिवारी, संजय नेगी, गोविंद सिंह बाफिला, खड़क दफौटी, नीमा धपोला आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed